कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष मंगेश त्यागी के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक एवं BLA-2 का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव थे। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के ली डायमंड्स बैंक्वेट हॉल, DDA कम्युनिटी सेंटर साइट, एमटीएनएल ग्राउंड, सी ब्लॉक, यमुना विहार, में किया गया। इस अवसर पर AICC पर्यवेक्षक, जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, लोकसभा एवं विधानसभा ऑब्जर्वर, सभी ब्लॉक अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में BLA-2 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मंगेश त्यागी ने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के निर्देश पर चल रहे संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने कहा, _”BLA-2 कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं। अगर हमारा बूथ मजबूत होगा तो पार्टी अपने आप मजबूत होगी। इसलिए हर BLA-2 को अपने बूथ पर काम से अपनी पहचान बनानी होगी।”
प्रशिक्षण शिविर में BLA-2 कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार भाजपा द्वारा मतदाता सूची में हेरफेर कर भाजपा विरोधी मतदाताओं के नाम काटे जाने की साजिश का रणनीतिक रूप से मुकाबला करना है। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे अपने अपने बूथ की मतदाता सूची की एक एक वोटर की जांच करें और सुनिश्चित करें कि किसी भी वैध मतदाता का नाम सूची से न हटाया जाए।
श्री त्यागी ने कहा कि एक बूथ में लगभग 1200 मतदाता और 200-250 परिवार होते हैं। यदि BLA 2 अपने क्षेत्र के 400 से लोगों को जानते हैं और ईमानदारी से 50 से घरों में जाकर संपर्क करें, तो कोई भी फर्जी वोट नहीं बन सकता और न ही किसी का वोट कट सकता है। उन्होंने BLA-2 को चुनौती दी कि वे अपने बूथ पर इतना मजबूत संगठन खड़ा करें कि RWA, सरकारी विभाग या कोई भी संगठन बूथ से जुड़ी जानकारी के लिए सीधे उनसे संपर्क करे।
बैठक में आगामी जनसंघर्षों तथा संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी का संदेश स्पष्ट है कि “बड़ा नेता वही है जिसका काम बड़ा हो” इसलिए केवल पद नहीं, जनता के बीच किया गया काम ही असली पहचान है।
इस प्रशिक्षण शिविर को संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। नेताओं ने भरोसा जताया कि करावल नगर जिले के सभी BLA 2 और कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करेंगे और आगामी चुनावों में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्षों ने भी अपने अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और संगठन विस्तार के लिए सुझाव दिए। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों को घर घर पहुंचाने और जनता के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प लिया। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव और करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंगेश त्यागी ने क्या कहा






