राजधानी की समस्त रामलीला कमेटियों की संस्था श्री रामलीला महासंघ की एक विशेष बैठक कांस्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। रामलीला आयोजन के दौरान होने वाली समस्याओं का एक मंच पर निवारण करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मत निर्णय हुआ कि इस वर्ष दशहरा पर्व 20 अक्तूबर को पूरे देश में मनाया जाएगा।
बैठक में कमेटियों के कई प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष दिल्ली सरकार ने रामलीला कमेटियों को 1200 यूनिट निःशुल्क बिजली प्रदान की, इसके लिए उन्होंने सरकार का धन्यवाद किया । उन्होंने सरकार से अनुरोध किया हैं कि इस वर्ष से रामलीलाओं को पूर्णतः निःशुल्क बिजली प्रदान की जाए। अन्य विभागों की तरह दिल्ली विकास प्राधिकरण भी रामलीलाओं के लिए अपने ग्राउंड 45 दिनों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराए। बताया दे कि इस वर्ष रामलीला महोत्सव 11 से 21 अक्तूबर तक मनाया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा दिल्ली प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री, भारत सरकार हर्ष मल्होत्रा का सभी रामलीला कमेटियों की ओर से अभिनन्दन किया गया और उन्हें शक्ति की प्रतीक हनुमान जी की गदा, शॉल आदि प्रदान की गई। साथ ही मंचासीन सभी सांसदों का महासंघ पदाधिकारियों ने रामनामी पटका, गदा भेंट कर सम्मान किया।
भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि रामकाज में किसी को भी बाधक नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लीलाएं शुरू होने से पूर्व ही आयोजन की हर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
इस मौके पर सांसद प्रवीण खण्डेलवाल सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी सांसद कमलजीत सहरावत उपस्थित थे। यहाँ आए संसद अतिथियों ने कहा की श्री रामलीला महासंघ की सभी समस्याओं का समाधान करवाएंगे। दिल्ली में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता दिल्लीवासियों के लिए सक्रिय रूप से समर्पित हैं। उन्होंने पिछले वर्ष भी रामलीलाओं के लिए कार्य किया था। दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम से उनका हल करवाया जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली के संघचालक डॉ. अनिल अग्रवाल, कश्मीरीगेट रामलीला कमेटी के जत्थेदार अवतार सिंह पूर्व मेयर, पीतमपुरा रामलीला कमेटी के संजय बगड़िया, करोलबाग श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के प्रवीण कपूर, शालीमार बाग रामलीला कमेटी के शिव शंकर नागर, श्री रामलीला कमेटी ढक्का गांव के जोगिन्द्र पाल, श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, न्यू वक्त क्लब मंगोलपुरी के राजेन्द्र शौकीन, श्री रामलीला कमेटी शाहदरा, सुभाष रामलीला कमेटी नरेला, उत्तराखण्ड रामलीला समिति किशन गंज, श्री रामलीला समिति सेक्टर-6 रोहिणी, प्रगतिशील लोक मंच, श्री दशरथ पुरी रामलीला कमेटी, आदर्श रामलीला कमेटी, सेवा मंचन सेक्टर-32 रोहिणी सहित अन्य कमेटियों के पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार प्रकट किए। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में मीडिया से बात करते हुए भाजपा दिल्ली प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने क्या कहा





