Listen to this article

बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों यमुना ओ जोन क्षेत्र के नाम पर हड़कंप मचा हुआ है। गत दिनों हुई तोड़फोड़ को लेकर में एक तरफ़ यहाँ क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ़ तोड़फोड़ को लेकर पक्षपात के आरोप लग रहे हैं। दरअसल झारोदा वार्ड से आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद गगन चौधरी की सम्पत्ति पर दिल्ली नगर निगम द्वारा तोड़ फोड़ को अंजाम दिया गया था। तोड़ फोड़ के असली क्या कारण था। मौके पर मौजूद किसी भी अधिकारी ने कोई जवाब नहीं देने की बात कही जा रही। तोड़ फोड़ की असल क्या वजह थी यमुना ओ जोन क्षेत्र को लेकर कारवाई हुई या कोई और कारण था। इन सभी मुद्दों को लेकर अधिवक्ता रामबीर चौहान ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बड़ा खुलासा करते हुए दावा है कि यमुना ओ जोन क्षेत्र दो भागो में है। एक समतल क्षेत्र और दूसरा आबादी वाला क्षेत्र उन्होंने दावा किया किया कि जो तोड़फोड़ की करवाई बरारी में गत दिनों हुई। यह करवाई पूरी तरह नियम कानून के खिलाफ करी गई। उन्होंने कहा की दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने एक तरफ ख़ुद कोर्ट में माना था की जिस जगह तोड़फोड़ कीं कार्रवाई गई। उनका उस जगह पर कोई लेना देना नहीं है। यह भूमि एक निजी भूमि है। बावजूद जिस तोड़फोड़ को अंजाम दिया गया उन्होंने कहा की अगर अवैध निर्माण के नाम पर यह तोड़फोड़ हुई है तो कुछ नियम कानून भी होते है। उसे बिलकुल दत्ता बताते हुए तोड़फोड़ की कारवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों उल्लंघन हुआ है। उन्होंने आगे कहा अब इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष याचिका देंगे क्या देश में रूल ऑफ़ लाओ चलेगा या फिर सरकार या प्रशासन की चलेगी। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में अधिवक्ता रामबीर चौहान ने प्रेस वार्ता में क्या खुलासा किए।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *