पिकलबॉल के बढ़ते क्रेज को नई उड़ान देते हुए पिकलबॉल किंगडम इंडिया ने गुरुग्राम में अपने फ्लैगशिप “पिकलबॉल किंगडम मास्टर क्लब” का शानदार उद्घाटन किया है। यह भारत में पिकलबॉल के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और इस खेल को विश्वस्तरीय स्तर पर ले जाने में देश की स्थिति को और मजबूत करेगा।
उद्घाटन समारोह को खास बनाने के लिए पिकलबॉल किंगडम यूएसए के वरिष्ठ नेता भारत पहुंचे। इनमें कंपनी के संस्थापक एवं सीईओ ऐस रोड्रिग्स और बिजनेस डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट जेफ डनलप शामिल थे। वे ब्रांड की अंतर्राष्ट्रीय विकास योजनाओं को सपोर्ट करने और इस मौके का जश्न मनाने के लिए आए हैं।
इस अवसर पर डीपीआर 5.03 रेटिंग वाले अमेरिका के प्रो खिलाड़ी डाल्टन रॉबिन्सन भी मौजूद रहे। डाल्टन अपनी यात्रा के दौरान भारतीय खिलाड़ियों और कोचों को प्रशिक्षण देंगे। वे स्किल डेवलपमेंट सत्र लेंगे, विकसित बाजारों की बेस्ट प्रैक्टिस शेयर करेंगे और क्लब के कोचिंग व खिलाड़ी विकास कार्यक्रमों के लिए हाई-परफॉर्मेंस मानक तय करने में मदद करेंगे।
भारत का पहला मास्टर क्लब – क्या है खास
गुरुग्राम स्थित यह मास्टर क्लब इनडोर पिकलबॉल का विश्वस्तरीय अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 8 प्रीमियम कोर्ट, प्रोफेशनल कोचिंग, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट, सोशल लीग, कम्युनिटी इवेंट और कॉर्पोरेट एंगेजमेंट के अवसर उपलब्ध होंगे। क्लब का उद्देश्य शुरुआती खिलाड़ियों से लेकर प्रो-एथलीट तक सभी के लिए एक इकोसिस्टम बनाना है।
इस अवसर पर बीएक्यू विजार्ड्स प्राइवेट लिमिटेड (पिकलबॉल किंगडम इंडिया) के संस्थापक भानु गुलाटी, अनुज दुग्गल और कुदरत अली ने कहा, “हमारे मास्टर क्लब की शुरुआत भारत में पिकलबॉल के लिए एक अहम पल है। ऐस रोड्रिग्स, जेफ डनलप और डाल्टन रॉबिन्सन का स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात है। उनकी मौजूदगी भारत में विश्वस्तरीय पिकलबॉल इकोसिस्टम बनाने और इस खेल के तीव्र विकास को सपोर्ट करने की हमारी प्रतिबद्धता दिखाती है।”
पिकलबॉल किंगडम यूएसए के सीईओ ऐस रोड्रिग्स ने कहा, “पिकलबॉल के लिए भारत में विकास के ढेरों अवसर हैं। गुरुग्राम मास्टर क्लब का खुलना एक अहम पड़ाव है। हमें खुशी है कि भारतीय टीम का विजन साकार रूप ले रहा है। यह क्लब देशभर में पिकलबॉल किंगडम क्लब बनाने की एक नई और रोमांचक मुहिम की शुरुआत है।”
उद्घाटन इवेंट में खेल प्रेमियों, कॉर्पोरेट लीडर्स, कम्युनिटी सदस्यों, मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया। उम्मीद है कि यह क्लब उत्तर भारत में पिकलबॉल गतिविधियों का मुख्य केंद्र बनेगा, जहां सालभर कोचिंग क्लीनिक, टूर्नामेंट, यूथ प्रोग्राम और सोशल इवेंट्स आयोजित होंगे।
बड़े पैमाने पर विस्तार की योजना के साथ, पिकलबॉल किंगडम इंडिया का उद्देश्य देशभर में इस खेल को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों, कोच, स्पॉन्सर व स्थानीय समुदायों के लिए नए अवसर पैदा करना है।





