केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और दिल्ली में भाजपा सरकार के सवा साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में शनिवार को मुकुंदपुर में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। बुरारी विधान सभा क्षेत्र के मुकंद पुर वार्ड की मेन रोड पर आयोजित भव्य ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक सिविल लाइन जोन चेयरमैन, गुलाब सिंह राठौर, ने बताया कि यह जनसभा मोदी सरकार के 12 वर्षों की जनकल्याणकारी नीतियों और दिल्ली में “डबल इंजन सरकार” के कामकाज को जनता तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा, “मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे हैं। दिल्ली में भी अब विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। इसी संदेश को लेकर हम बुराड़ी विधानसभा के हर घर तक पहुंच रहे हैं।” समारोह के मुख्य अतिथि उतरी पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी थे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष यू के चौधरी, पार्षद अनिल त्यागी, संजय त्यागी, सागर त्यागी, राजपाल राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम चौहान सहित बुराड़ी विधानसभा के सभी भाजपा निगम पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद थे। यह विशेष सम्मेलन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। बताया जाता हैं कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अंत्योदय और आत्मनिर्भरता की एक नई और स्वर्णिम इबारत लिखी है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आज भारत न केवल वैश्विक पटल पर बेहद मजबूत आर्थिक और कूटनीतिक शक्ति बनकर उभरा है, बल्कि देश के कोने कोने में डिजिटल क्रांति, आधुनिक बुनियादी ढांचे का विस्तार और जनकल्याणकारी नीतियों का सीधा लाभ सीधे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। बताया जाता हैं कि सांसद, विधायक, पार्षद और जिला संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के प्रत्येक विकास कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। वहां मौजूद सभी युवाओं, महिलाओं और कार्यकर्ताओं को विकसित भारत 2047 मिशन के तहत भारत को एक पूर्ण विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बनाने का आह्वान किया। सभा में दिल्ली सरकार के पिछले सवा साल के कार्यों की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी और आने वाले समय में दिल्ली के विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं की रूपरेखा भी साझा की जाएगी। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, DDA मेंबर एवं जिला प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह , प्रदेश मंत्री एवं जिला सह प्रभारी सारिका जैन* तथा जिला अध्यक्ष *डॉ. यू. के. चौधरी मंच पर उपस्थित रहे। आयोजकों ने बुराड़ी विधानसभा और आसपास के क्षेत्र के सभी नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अपील कर्री है कि “विकसित भारत विकसित दिल्ली” के संकल्प को मजबूती दें। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में संसद मनोज तिवारी और सिविल लाइन के चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर ने क्या कहा
2026-06-28




