नेशनल अकाली दल के 30वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आईटीओ स्थित उर्दू घर ऑडिटोरियम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने की। इस अवसर पर समाज सेवा, चिकित्सा, शिक्षा, न्याय, व्यापार एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 51 विशिष्ट हस्तियों को “NAD देश रत्न अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. आर. एन. कालरा, सीईओ एवं मेडिकल डायरेक्टर, कालरा हॉस्पिटल रहे। चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं आजीवन योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथियों में श्रीमती सुज़ैन आनंद सदस्य, भारतीय खाद्य निगम, भारत सरकार एवं पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, डॉ. आदित्य सिंह भाटी सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन, अपोलो हॉस्पिटल, आचार्य जीतू सिंह सेलिब्रिटी वैदिक ज्योतिषी, मोहम्मद अली निज़ामी चेयरमैन, निज़ामी चैरिटेबल ट्रस्ट तथा फ्लास्क लेडी डॉ. उर्वशी मित्तल संस्थापक, द फ्लास्क क्लब, गुरचरण सिंह राजू प्रमुख समाजसेवी सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं।
सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय सचिव विक्रांत मोहन, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना धवन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह मारवाह, सोशल विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मीत कौर बिंद्रा तथा एजुकेशन विंग (दिल्ली प्रदेश) की अध्यक्ष रिदम चड्ढा द्वारा पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि नेशनल अकाली दल पिछले 30 वर्षों से बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के राष्ट्र और समाज की सेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि दल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को सरकार एवं प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है।
परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि नेशनल अकाली दल ने समय-समय पर महंगाई, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, महिलाओं की सुरक्षा, बच्चों के स्कूलों में प्रवेश, ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती समस्या, व्यापारियों की समस्याओं, कानून-व्यवस्था तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर लगातार आवाज़ बुलंद की है। भविष्य में भी दल समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
समारोह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यापारी, शिक्षाविद्, उद्योगपति, विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नेशनल अकाली दल के 30 वर्षों की जनसेवा एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए सम्मानित हस्तियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से , देवराज बावेजा अध्यक्ष, दिल्ली व्यापार महासंघ, राजेंद्र कपूर अध्यक्ष, ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, चंदर भूषण गुप्ता चेयरमैन, भोला राम मार्केट ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन, राकेश यादव अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन, विनय नारंग अध्यक्ष, एपीएमए ऑटोमोटिव पार्ट्स मर्चेंट्स एसोसिएशन, कश्मीरी गेट, दविंदर जैन महासचिव, फेडरेशन ऑफ दिल्ली ट्रेड एसोसिएशन्स, प्रवीण कुमार बॉबी प्रमुख समाजसेवी। दविंदर सिंह (काका) महासचिव, ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन तथा अरविंदर सिंह कोषाध्यक्ष, ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सहित अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।
2026-06-28



