Listen to this article

बुराड़ी क्षेत्र में पहली बार ‘बुराड़ी प्रीमियर लीग (BPL)’ के तहत लेदर रेड बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 28 जून (रविवार) को सुबह से आरवीआर क्रिकेट ग्राउंड, पुस्ता रोड,, में आयोजित होगी। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्र के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराना तथा खेल भावना को बढ़ावा देना है।
टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव थे , जिनकी उपस्थिति आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान करी। वहीं इस प्रतियोगिता का नेतृत्व एवं आयोजन करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंगेश त्यागी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, बुराड़ी प्रीमियर लीग में विभिन्न स्थानीय टीमों के बीच रोमांचक मुक़ाबला खेला जाएंगे। प्रतियोगिता में लेदर रेड बॉल क्रिकेट के नियमों के अनुसार मैच आयोजित किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट जैसा अनुभव प्राप्त होगा। आयोजन समिति का मानना है कि इस प्रकार के टूर्नामेंट युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के साथ साथ उन्हें अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी सिखाते हैं।
प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विजेता एवं उपविजेता टीमों के लिए नगद पुरस्कार की भी घोषणा की गई है। विजेता टीम को ₹21,000 तथा उपविजेता टीम को ₹5,100 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किए जाने की योजना है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों, खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उनका कहना है कि यह केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बुराड़ी के युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने का एक प्रयास है।
बुराड़ी प्रीमियर लीग के माध्यम से आयोजकों का लक्ष्य आने वाले वर्षों में इस प्रतियोगिता को एक प्रतिष्ठित स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में स्थापित करना है, ताकि क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल सके। आयोजकों को विश्वास है कि स्थानीय जनता के सहयोग और खिलाड़ियों के उत्साह से यह आयोजन यादगार और सफल साबित होगा। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और आयोजक करावल नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंगेश त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए क्या कहा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *