पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करते हुए आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज़ादपुर मंडल के जहांगीरपुरी क्षेत्र में समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता आनंद नेगी के नेतृत्व में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक पार्कों तथा सड़क किनारे अनेक छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधे लगाए गए।
पौधारोपण अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराना था। अभियान में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे लगाए और उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर आनंद नेगी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते हरित क्षेत्र हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए निरंतर चलने वाला जन अभियान होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि वृक्ष हमें स्वच्छ हवा, शुद्ध वातावरण और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास हरियाली बढ़ाने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने घरों, पार्कों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान न केवल क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाते हैं, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं।
अभियान के अंत में आनंद नेगी ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व है और सामूहिक प्रयासों से ही एक स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित भारत का निर्माण संभव है। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में जब समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता आनंद नेगी और स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने क्या कहा।
2026-07-04


