Listen to this article

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल/एनडीआर ने पाकिस्तान आधारित शाहजाद भट्टी नेटवर्क के ग्राउंड ऑपरेटिव्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग मॉड्यूल को ध्वस्त किया है। इस कार्रवाई में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत पीएस स्पेशल सेल में एफआईआर दर्ज की गई है।
यह कार्रवाई इंस्पेक्टर सुनील रजैन और इंस्पेक्टर धीरज के नेतृत्व में, एसीपी विवेक कुमार त्यागी के पर्यवेक्षण और डीसीपी प्रवीण त्रिपाठी के समग्र मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। पुलिस के अनुसार पहले मॉड्यूल में आतंकी हमले की साजिश नाकाम*
पहला मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलर राणा हुसैन द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो शाहजाद भट्टी का सहयोगी है। इस मॉड्यूल को दिल्ली में किसी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान या पुलिस स्थापना पर पेट्रोल बम से हमला करने का टास्क दिया गया था।
विजय घाट क्षेत्र से इस मॉड्यूल के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 3 पेट्रोल बम, 2000 रुपये नकद और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों के मोबाइल फोन से पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ हुई आपत्तिजनक चैट, फोटो और वीडियो भी मिले हैं।
दुसरा मॉड्यूल में सीमा पार हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़ किया गया है
दूसरा मॉड्यूल आईएसआई हैंडलर हसन गुज्जर द्वारा चलाया जा रहा था, जो भी शाहजाद भट्टी का सहयोगी है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से तस्करी कर लाए गए हथियारों की भारत में सप्लाई करता था। हैंडलर द्वारा भेजी गई धनराशि का उपयोग भारत में आतंकी और आपराधिक गतिविधियों को वित्तपोषित करने में किया जा रहा था।
कालिंदी कुंज क्षेत्र से इस मॉड्यूल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 3 अत्याधुनिक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। साथ ही हुंडई वर्ना और फोर्ड इकोस्पोर्ट दो कारें भी जब्त की गईं। इस मॉड्यूल का चौथा आरोपी मलकीत सिंह को अमृतसर, पंजाब से गिरफ्तार किया गया। इसके मोबाइल से भी पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ संपर्क के सबूत मिले हैं।
पकड़े गए आरोपियों का नाम

मॉड्यूल I में दानिश @ चांद मियां (24 वर्ष) पुत्र इंतजार, निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
सलमान* (20 वर्ष) पुत्र अहसान, निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

मॉड्यूल 2 में तैयब (27 वर्ष) पुत्र मोहम्मद महबूब, निवासी शाहीन बाग, नई दिल्ली
जुबैर खान* (24 वर्ष) पुत्र इसरार, निवासी मोदीनगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
अली फजल* (26 वर्ष) पुत्र सलीम, निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ, उत्तर प्रदेश
मलकीत सिंह* (36 वर्ष) पुत्र मंगल सिंह, निवासी जिला अमृतसर, पंजाब
बताया जाता है कि दानिश @ चांद मियां अप्रैल 2026 में सोशल मीडिया के माध्यम से राणा हुसैन के संपर्क में आया था। उसे दिल्ली में रेकी कर किसी टारगेट पर हमला करने और काम पूरा होने पर 20,000 रुपये देने का वादा किया गया था। सलमान, दानिश का दोस्त है जिसे हमले का वीडियो बनाने का निर्देश मिला था। तैयब हसन गुज्जर के संपर्क में सोशल मीडिया से आया। उसने अपने साथी जुबैर खान को अमृतसर में मलकीत सिंह से हथियारों की खेप लेने भेजा था। ये हथियार अली फजल को दिल्ली या यूपी में बेचने के लिए दिए गए थे। अली फजल के खिलाफ 2025 में यूपी पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। मलकीत सिंह हसन गुज्जर से ड्रोन के जरिए आए हथियारों को रिसीव कर आगे सप्लाई करता था।

बहरहाल पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से राजधानी में होने वाले एक बड़े आतंकी हमले को समय रहते टाल दिया गया है और अवैध हथियारों की तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से पेट्रोल बम, अवैध हथियार, चोरी की मोटरसाइकिल, 2 कारें, नकदी और आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *