Listen to this article

लायंस क्लब दिल्ली वेज को इथोपियन कल्चरल सेंटर, चाणक्यपुरी में आयोजित अधिष्ठापन समारोह (इंस्टालेशन सेरेमनी) बहुत गरिमा  के साथ आयोजित हुआ । समारोह में क्लब के नए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप कुमार और उनकी टीम का स्वागत और अभिनंदन तो किया ही गया साथ ही डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप कुमार ने क्लब के नए अध्यक्ष अनुज अग्रवाल (प्रतिष्ठित शिक्षाविद, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता) एवं उनकी टिम का शपथ ग्रहण भी करवाया । क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट गौरव गुप्ता ने क्लब की “Installation Ceremony”( अधिष्ठापन समारोह) को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों और डिस्ट्रिक्ट की टीम का आभार व्यक्त किया और पूरे कार्यक्रम का नव निर्वाचित सचिव रश्मि आहूजा के साथ मिलकर संचालन किया । उन्होंने बताया कि जो सिनर्जी कार्यक्रम में सभी ने दिखलाई उसको हमारे डिस्ट्रिक्ट की पूरी टीम ने सराहा । मुझे विश्वास है सभी सदस्य आगे इसी प्रकार क्लब को आगे बढ़ाएँगे । स्थापना समारोह के अध्यक्ष क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता रामअवतार किला थे। क्लब के नए कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण खंडेलवाल ने जिला टीम के सभी अतिथियों का स्वागत किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप कुमार ने लायंस क्लब के उद्देश्यों और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया और प्रत्येक पदाधिकारी को उसके पद की जिम्मेदारियों से अवगत कराया और क्लब का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया । डिस्ट्रिक की टीम से पूर्व गवर्नरों ओंकार सिंह रेणु, तेजपाल सिंह खिल्लन , एन के गुप्ता और बरिष्ठ अधिकारियों डा प्रतिभा अग्रवाल एवं राकेश जग्गी आदि ने भी सदन को संबोधित किया । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *