Listen to this article

चाइल्ड प्रोटेक्शन माह जुलाई के तहत दिल्ली पुलिस, आउटर नॉर्थ जिला द्वारा शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, सेक्टर-16, रोहिणी में एक मेगा गर्ल चाइल्ड काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त पुलिस आयुक्त, उत्तरी रेंज, विजय सिंह थे।

इस सत्र में आउटर नॉर्थ जिले के 151 स्कूलों से 400 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, छात्राएं, विभिन्न संस्थानों और NGOs के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस सत्र का उद्देश्य छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के बारे में जागरूक और सशक्त बनाना था। इंटरैक्टिव चर्चा के माध्यम से छात्राओं को व्यावहारिक जानकारी दी गई।
जानकारी के अनुसार शारीरिक सुरक्षा गुड टच vs बैड टच”, “Run, Hide, Tell” और बेसिक डिजास्टर मैनेजमेंट पर पहल NGO द्वारा सत्र।

  • साइबर जागरूकता साइबर अपराधों से बचाव पर ANAJ Foundation द्वारा जानकारी।
  • कानूनी जागरूकता डिजिटल साक्ष्य, “Think Before You Click” और Zero FIR के प्रावधानों पर पहाड़ NGO के अधिवक्ता द्वारा व्याख्यान।
    महिला एवं बाल सुरक्षा शोषण, अजनबियों और पलायन से बचाव पर डॉ. दीपा कौशिक, MAIMS का मार्गदर्शन।

परिवर्तन टीम द्वारा रोजमर्रा की वस्तुओं के उपयोग और परिस्थिति की समझ पर आधारित सेल्फ डिफेंस डेमोंस्ट्रेशनकिया गया, जिसे छात्राओं ने बहुत सराहा।
शिक्षकों और छात्राओं ने खुलकर अपने विचार रखे। सवाल-जवाब के माध्यम से अर्थपूर्ण संवाद हुआ, जिससे कार्यक्रम अत्यंत प्रभावशाली बना।
मुख्य अतिथि ने दिल्ली पुलिस की नाबालिगों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और समुदाय से अधिक सतर्कता बरतने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञों को स्मृति चिन्ह, आयोजन टीम को किट और स्कूल प्रतिनिधियों को जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए।

दिल्ली पुलिस ने दोहराया कि वह स्कूलों, अभिभावकों और समाज के साथ मिलकर _हर बेटी के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *