Listen to this article

सिंधु समाज दिल्ली 16 जुलाई से 25 अगस्त तक पुराना राजेंद्र नगर, दिल्ली में बड़ी धूमधाम के साथ भगवान श्री झूलेलाल जी की आराधना में 40 दिनों तक चलने वाले चालीहा कार्यक्रम को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा इसकी जानकारी सिंधु समाज दिल्ली के अध्यक्ष जगदीश नागरानी और महासचिव नरेस बेलानी ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दिया उन्होंने कहा 16 जुलाई 2026 से रोजाना शाम 7 बजे से 8 बजे तक सिंधु भवन के झूलेलाल मंदिर में भक्तजन भगवान झूलेलाल जी की आराधना करेंगे।
इस अवसर पर सिंधु समाज दिल्ली के महासचिव नरेश कुमार बेलानी ने पत्रकारों को बताया 16 जुलाई 2026 को भगवान झूलेलाल जी का चालीहा कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र की सांसद श्रीमती बांसुरी स्वराज सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होने की संभावना है। बताया जाता हैं कि 40 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भगवान झूलेलाल जी के दर्शन करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के कई सांसदों, विधायकों, निगम पार्षदों सहित सरकारी अधिकरियों ने अपने आने की स्वीकृति प्रदान किया है। हिन्द में सिंध कैसा हो इस सवाल का जवाब देते हुए लाल साईं मंदिर, लाजपत नगर के राजेश जेठानी ने कहा हमें हिन्द में सिंध का प्रारूप के लिए जल्द ही सिंधु समाज दिल्ली के तत्वाधान में सिंधी समाज के प्रमुख संस्थाओं से अपील करेंगे की अपना राजनीतिक मतभेद छोड़कर एक जुट होकर हिन्द में सिंध बनाने का प्रारूप तैयार करें ताकि सरकार को सिंधी समाज की भावनाओं से अवगत कराया जा सके। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए गुरूग्राम सिंधी पंचायत के श्री विनोद कुमार पहिलजानी ने कहा हम सिंधी समाज सिंधु समाज दिल्ली के तत्वाधान में केंद्र सरकार से अनुरोध करते है हमें जल्द से जल्द केंद्र की और से सिंधु भवन दिया जाए ताकि सिंधी समाज को सिंधु भवन से राज्य होने का अहसास हो और दुनिया भर के सिंधी समाज की पहचान बन सके। और सिंधी समाज अपनी पहचान को वहां प्रदर्शित भी कर सके। इस अवसर पर सिंधु समाज दिल्ली के उपाध्यक्ष हरीश ककवानी, उपाध्यक्ष किशन झुरानी, कोषाध्यक्ष कमल टेकचंदानी, अतिरिक्त महासचिव अशोक डीप चंदानी, अतिरिक्त महासचिव कमल पी रामचांदानी, अतिरिक्त महासचिव सूरज प्रकाश तेवानी, अतिरिक्त महासचिव डॉक्टर जगदीश भाटिया, कार्यकारणीय सदस्य मनोहर लाल रंगवानी सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस रिपोर्ट में

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *