दिल्ली के आज़ादपुर मंडल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आज़ादपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी अब लोक जनशक्ति पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं। रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता आजाद कुमार विश्वकर्मा अपने कुछ साथियों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में पहुँचे और एलजेपी प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने एलजेपी में शामिल होने की इच्छा जतायी। सूत्रों के अनुसार, आज़ादपुर क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और स्थानीय नेतृत्व से नाराज़ चल रहे है।कार्यकर्ताओं ने एलजेपी के प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। इस घटनाक्रम से भाजपा के जमीनी संगठन को झटका लगने की संभावना है,
एलजेपी नेताओं का कहना है कि आज़ादपुर मंडल के कार्यकर्ता पार्टी की “जनहित और सर्वसमाज” की विचारधारा से प्रभावित होकर शामिल हो रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी ने इन कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा।
एलजेपी में शामिल होने का औपचारिक कार्यक्रम अगले सप्ताह दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।ऐसे में यदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी छोड़ते हैं तो आने वाले निगम और विधानसभा चुनावों में इसका असर दिख सकता है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की रिपोर्ट में।
2026-07-20






