बनिया संसार (रजि.) के सहयोग से गुरुग्राम के प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘द ओरायज़ा’ के लिए विशेष इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन
नई दिल्ली। प्रतिष्ठित सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्था बनिया संसार (रजि.) के सहयोग से Origin Realty द्वारा विकसित प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट “The Oryza” के लिए एक विशेष इन्वेस्टर्स मीट का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम होटल एलए, वेस्ट एन्क्लेव, पीतमपुरा में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में निवेशकों, उद्योग जगत से जुड़े लोगों एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान गुरुग्राम के सेक्टर-88A, द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित हाई-राइज़ रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट The Oryza की विशेषताओं, निवेश की संभावनाओं तथा भविष्य में मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। निवेशकों के लिए आकर्षक पेमेंट प्लान, सुनिश्चित लाभ तथा विशेष ऑफर्स भी प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा निवेश संबंधी परामर्श के साथ-साथ वास्तु, टैरो, पामिस्ट्री एवं नाड़ी कंसल्टेशन जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे उपस्थित लोगों को समग्र मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बनिया संसार (रजि.) के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य व्यापारिक समुदाय को एक सशक्त मंच प्रदान करना, बेहतर नेटवर्किंग को बढ़ावा देना तथा नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन निवेशकों और व्यापारिक समुदाय के बीच विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश को नई गति प्रदान करेंगे।



