ग्लोबल एक्सीलेंस फोरम (GEF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नेतृत्व कॉन्क्लेव एवं भारत सम्मान–2026 का सातवां संस्करण 19 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित द लीला एम्बिएंस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय “विकसित भारत : विजन, वैल्यूज़ एवं विकास” रखा गया है, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, स्टार्टअप उद्यमी एवं युवा नेतृत्व भाग लेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान, दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ होगा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के संबोधन के साथ विकसित भारत के लक्ष्य, सुशासन, नवाचार, समावेशी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों के व्याख्यान, पैनल चर्चा, नेतृत्व संवाद तथा कॉर्पोरेट, स्टार्टअप एवं संस्थानों की प्रस्तुति के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को “भारत सम्मान–2026” से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह कॉन्क्लेव राष्ट्र निर्माण में नेतृत्व की भूमिका को सशक्त बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।
2026-07-21



