दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लाखों छात्रों एवं प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसूगैस के गोले छोड़े जाने की घटना के विरोध में बुराडी में करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंगेश त्यागी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने गांधीवादी मशाल जुलूस निकालकर अपना शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। यह मशाल जुलूस दर्शन बिहार से अस्पताल तक निकाला गया। छात्रों के प्रति नैतिक एकजुटता व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंगेश त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग मशाल लेकर सड़कों पर उतरे। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल तक पहुँचा, जहाँ उपस्थित लोगों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा छात्रों के अधिकारों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इस दौरान अनेक छात्र घायल हुए, जिससे देशभर के नागरिकों में गहरा आक्रोश और चिंता व्याप्त है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुनी गई सरकार को जवाबदेह बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और छात्रों की आवाज को सम्मानपूर्वक सुना जाना चाहिए। मशाल जुलूस के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने घायल छात्रों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा देने की मांग की। बता दे शाम को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर छत्रसाल स्टेडियम ले जाने की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ने छत्रसाल स्टेडियम की ओर बड़ी संख्या में रवाना हुए और राहुल गांधी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में जिला अध्यक्ष मंगेश त्यागी प्रवक्ता नरेंद्र सोनी और कुछ महिलाओं से जब बात करी गई तो उन्होंने क्या कहा।
2026-07-22


