पुर्तगाल में आयोजित फोक कैंटानहेडे फेस्टिवल में दिल्ली के गायक अभिषेक खंडेलवाल को अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिला। उन्होंने भारत से गुरु–द आर्ट्स हब की टीम के साथ देश का प्रतिनिधित्व किया।
इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में विभिन्न देशों के कलाकारों ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं, अभिषेक खंडेलवाल ने अपनी शानदार गायिकी और देशभक्ति गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
अभिषेक खंडेलवाल ने बताया कि गुरु–द आर्ट्स हब की टीम के साथ उनका अनुभव बेहद यादगार रहा। इस अवसर पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। महोत्सव में उपस्थित विभिन्न देशों के कलाकारों ने उनकी गायिकी की खूब प्रशंसा की।


