Listen to this article

जब ज्यादातर फिल्में बड़े बजट की एक्शन, रोमांस और थ्रिलर के सहारे टिकट खिड़की पर मोटी कमाई करने में जुटी हैं, ऐसे में यंग फिल्म मेकर पद्मकुमार नरसिम्हामूर्ति भीड़ से हटकर एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं जो रिश्तों की गर्माहट और परिवारों के बीच बढ़ती दूरियों की बात करती है।

स्टोरी प्लॉट:
फिल्म की कहानी रमेश के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक सफल बिजनेसमैन है लेकिन उसकी जिंदगी में सुकून नाम की कोई चीज नहीं। तनाव से भरी जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए वह एक मनोचिकित्सक के पास जाता है। रमेश की पत्नी वसुधा कैंसर से चल बसी है। उसका इकलौता बेटा मैक्स उर्फ महेश अब उससे दूर रहता है। मैक्स अपनी मुस्लिम गर्लफ्रेंड के साथ खुश है और जिंगल वेस्टर्न म्यूजिक में करियर बनाना चाहता है, जबकि रमेश चाहता है कि बेटा उसका बिजनेस संभाले। रमेश को यह भी मंजूर नहीं कि एक मुस्लिम लड़की उसके घर की बहू बने।

दूसरी तरफ रमेश के पिता, जो एक मशहूर क्लासिकल सिंगर हैं, उम्र के आखिरी पड़ाव में बेटे के साथ न रहकर एक ओल्ड होम में रहते हैं। इसी कहानी का सबसे खास हिस्सा है मैक्स के साथ रहने वाली बिल्ली “म्याऊज़ाकी”, जो इंसानों के बीच प्यार और जुड़ाव का पुल बनती है।

बता दे कि “Max, Min and Meowzaki” सिर्फ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि हमें हमारे रिश्तों का अपनापन फिर से महसूस कराती है। मुंबई की पृष्ठभूमि और मानसून के खूबसूरत माहौल में बनी यह फिल्म जिंदगी की छोटी छोटी बातों को दिल से जोड़ती है।

फिल्म में नफीसा अली, मेधा शंकर, मंदिरा बेदी और आदिल हुसैन जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ नई पीढ़ी के सितारों ने भी जान डाल दी है। सभी ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है।

निर्देशक लेखक पद्मकुमार नरसिम्हामूर्ति की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उन्होंने स्क्रिप्ट को शुरू से अंत तक भटकने नहीं दिया। हर किरदार कहानी का अहम हिस्सा है। शायद पहली बार किसी हिंदी फिल्म में बिल्ली को कहानी का केंद्र बनाया गया है, और म्याऊज़ाकी अपना काम बखूबी करती है।

फिल्म पहले ही देश विदेश के कई फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड जीत चुकी है

143 मिनट की इस U/A सर्टिफाइड फिल्म को अगर 10 से 15 मिनट छोटा रखा जाता तो यह हर वर्ग के दर्शकों को और बांध कर रखती।
दिल्ली के सिनेमा में विशेष स्क्रीनिंग आयोजित के दौरान फ़िल्म की निर्माता समीक्षा ओसवाल से टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब Max, Min and Meowzaki फ़िल्म के बारे में उनसे जानने का प्रयास किया तो उन्होंने क्या कहा देखिए यह रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *