E20 पेट्रोल पर केजरीवाल के बयान पर भाजपा का तीखा प्रहार; हर्ष मल्होत्रा बोले- ‘दावा IIT का करते हैं, लेकिन बातें ITI स्तर की भी नहीं’

Listen to this article

नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026: दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी समझ पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। E20 (एथनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल) के मुद्दे पर आयोजित एक टाउन हॉल कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि केजरीवाल का विरोध देश की आर्थिक बचत, किसानों की समृद्धि और पर्यावरण सुधार की राह में रोड़ा अटकाने जैसा है।

“E-20 ईंधन से नुकसान का दावा झूठा, केजरीवाल लाएं 100 गाड़ियों के प्रमाण”

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “हम 2010 से अरविंद केजरीवाल को आईआईटी (IIT) से शिक्षित होने का दावा करते देखते आ रहे हैं, लेकिन E20 जैसे महत्वपूर्ण और तकनीकी मुद्दों पर उनके बयान सुनकर ऐसा लगता है कि वे आईटीआई (ITI) से भी नहीं पढ़े हैं।”

हर्ष मल्होत्रा ने केजरीवाल को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे देश भर में करोड़ों गाड़ियों के बीच ऐसी 100 गाड़ियां सामने लाकर दिखाएं, जिनके इंजन E20 ईंधन के इस्तेमाल से खराब हुए हों या बंद पड़े हों। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और केजरीवाल E20 को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का राजनीतिक एजेंडा चला रहे हैं।

E20 से दिल्ली की हवा में 30% सुधार; विदेशी मुद्रा की होगी भारी बचत

हर्ष मल्होत्रा ने E20 ईंधन के फायदे गिनाते हुए कहा कि अगर केजरीवाल राजनीतिक प्रोपेगैंडा छोड़कर तथ्यों पर ध्यान देते या सिर्फ इंटरनेट पर सर्च कर लेते, तो उन्हें पता चलता कि E20 के इस्तेमाल से अकेले दिल्ली की हवा में लगभग 30 प्रतिशत तक का सुधार दर्ज किया गया है।

उन्होंने नीति आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया:

  • विदेशी मुद्रा की बचत: भारत हर साल लगभग ₹16 लाख करोड़ का ईंधन आयात करता है। एथनॉल ब्लेंडिंग (E20) के इस्तेमाल से पहले ही साल में देश को ₹1 लाख करोड़ की विदेशी मुद्रा की भारी बचत होगी।
  • किसान आय में वृद्धि: एथनॉल उत्पादन बढ़ने से देश के गन्ना किसानों की आय में ₹50,000 करोड़ की सीधी बढ़ोतरी होगी।

“सच्चे IIT यन होते तो देश हित के काम का विरोध न करते”

प्रेस वक्तव्य के अंत में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यदि अरविंद केजरीवाल वास्तव में एक प्रतिष्ठित संस्थान से शिक्षित होते, तो वे देश को आर्थिक बचत देने वाले, किसानों की आय बढ़ाने वाले और दिल्लीवासियों को साफ हवा देने वाले एथनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल का विरोध कभी नहीं करते। भाजपा ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए जनता को गुमराह करना ही ‘आप’ की प्राथमिकता बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *