दिल्ली की सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध “लव-कुश रामलीला कमेटी” की रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली में आयोजित की गई। कमेटी अध्यक्ष अर्जुन कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने इस वर्ष की रामलीला की तैयारियों और विशेष आकर्षणों के बारे में जानकारी मीडिया के साथ साझा की। इस वर्ष लव-कुश रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक लाल किला मैदान, दिल्ली में होगी। कमेटी ने बताया कि इस बार रामलीला में अत्याधुनिक 3D LED सेट, लेजर लाइटिंग, आतिशबाजी, फ्लाइंग हनुमान और A I का विशेष आकर्षण रहेगा।
बताया जाता है कि रामलीला भारतीय संस्कृति और मर्यादा का संदेश देती है। इस वर्ष हम युवाओं को राम के आदर्शों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। बताया कि इस वर्ष राम की भूमिका में *अभिनेता देवेश शर्मा, सीता की भूमिका में कावेरी प्रियम * और हनुमान की भूमिका में *अभिनेता पंकज कामत नजर आएंगे। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की विशेष बातचीत
की रिपोर्ट में रामलीला में किरदार निभाने वाले कलाकारों के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की रिपोर्ट में और कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा
2026-08-02








