Listen to this article

बुराड़ी वार्ड के निगम पार्षद अनिल त्यागी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहयोग के उद्देश्य से “दिल्ली लक्ष्मी योजना” के तहत आवेदन प्रक्रिया का सोमवार से विधिवत बुराड़ी के 100 फुटा रोड पर स्थित कार्यालय में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने पहुंचकर आवेदन फॉर्म भरे और योजना की जानकारी ली। कार्यालय में हेल्प डेस्क, दस्तावेज सत्यापन और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। बता दें कि इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर माह ₹2,500 की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री रेखा सिन्हा और झरोदा मंडल अध्यक्ष संजीव चौरसिया उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं को योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। बताया जाता है कि दिल्ली लक्ष्मी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए कार्यालय में विशेष शिविर लगाया है। इस दौरान महिलाओं को जागरूक भी किया गया।”
बता दे कि आवेदन के लिए महिला का दिल्ली का निवासी होना, आयु 18 वर्ष से अधिक होना और परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के अंतर्गत होना आवश्यक है। आधार कार्ड, बैंक पासबुक और आय प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों के साथ महिलाएं कार्यालय आकर या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। पार्षद कार्यालय में पूरे दिन महिलाओं की भीड़ रही। टीम ने मौके पर ही फॉर्म भरवाकर रसीद भी दी। पार्षद कार्यालय ने बताया कि योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए महिलाएं सीधे 100 फुटा रोड स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में पार्षद अनिल त्यागी, जिला महामंत्री रेखा , मंडल अध्यक्ष ने क्या कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *