Listen to this article

होटल पैलेज़ो इन ने अपनी 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली-NCR में ‘श्री प्रसादम’ नामक नई सेवा का शुभारंभ किया। यह सेवा किसी भी अवसर पर भंडारा, लंगर एवं प्रसाद वितरण के लिए ताज़ा, स्वच्छ एवं शुद्ध शाकाहारी थालियाँ उचित दरों पर उपलब्ध कराएगी।

दिल्ली के माननीय गृह मंत्री श्री आशीष सूद ने ‘श्री प्रसादम’ का शुभारंभ रिबन काटकर किया और होटल पैलेज़ो इन में आयोजित भंडारे में स्वयं थालियाँ वितरित कीं।

‘श्री प्रसादम’ के अंतर्गत आलू-पूरी, हलवा और कढ़ी-चावल जैसी पारंपरिक थालियाँ ताज़ा तैयार कर दिल्ली-NCR में इच्छित स्थान तक पहुँचाई जाएंगी। इसका उद्देश्य पारंपरिक भंडारे की व्यवस्थाओं को आसान बनाते हुए स्वच्छ, सुविधाजनक और बिना झंझट की भंडारा सेवा उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर होटल के निदेशक श्री प्रवेश जैन, श्रीमती रुचि जैन एवं नमन जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

होटल पैलेज़ो इन, जो एक पूर्णतः शाकाहारी होटल है, ‘श्री प्रसादम’ के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सरोकार की अपनी भावना को दिल्ली-NCR के घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *