प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “हर घर तिरंगा” अभियान से प्रेरित होकर आज सदर बाजार में वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री परमजीत सिंह पम्मा की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया।
मार्च की शुरुआत कुतुब रोड, तेलीवाड़ा चौक से हुई और कुतुब रोड चौक व सदर बाजार मेन मार्केट से होते हुए 12 टूटी चौक पर संपन्न हुई। इसमें सदर बाजार के सैकड़ों व्यापारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मार्च के दौरान “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” के नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा बाजार देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने भी तिरंगा लहराकर सहभागिता की। पूरे सदर बाजार को तिरंगों से सजाया गया था और जगह-जगह फूल बरसाकर मार्च का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, कन्फेडरेशन के महासचिव देवराज बवेजा, फेस्टा के सहसंयोजक पवन खंडेलवाल, महासचिव कमल कुमार व कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल सहित दविंदर जैन, जसविंदर सिंह, वरिंदर अरोड़ा, भूपेंद्र सिंह, हरजीत सिंह छाबड़ा आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
श्री पम्मा ने कहा कि “तिरंगा भारत की अस्मिता और एकता का प्रतीक है। सदर बाजार के व्यापारियों का यह उत्साह इस बात का प्रमाण है कि देशभक्ति हमारे संस्कारों का हिस्सा है।”
कार्यक्रम में वरिंदर आर्य, कुलदीप सिंह, सुनील पुरी, राजेश कुमार, रमेश सचदेवा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।




