हरियाली तीज के पावन अवसर पर बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बुराड़ी की मुख्य 100 फुटा रोड, जिला करावल नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजन किया गया। इस तीज महोत्सव में सेकड़ो क्षेत्र की महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की आयोजक एवं समाज सेविका नीलम वशिष्ठ तथा करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी, बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से मंगेश त्यागी ने तीज महोत्सव में सभी महिलाओं का स्वागत किया। श्री त्यागी ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि तीज केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और महिला शक्ति का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी मिलकर पारंपरिक रीति रिवाजों और लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
तीज महोत्सव में पारंपरिक लोकगीत,, मेहंदी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और हर्षोल्लास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं के लिए विशेष रूप से तीज के पारंपरिक उत्सव का माहौल तैयार किया गया है, जिसमें वे पारंपरिक परिधान एवं श्रृंगार के साथ भाग लिया।
आयोजकों ने कहा कि बदलते दौर में नई पीढ़ी को भारतीय त्योहारों और लोक परंपराओं से जोड़ना बेहद आवश्यक है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों में यश भाटिया, संगीता नेगी, शैला बेगम, मनीषा वर्मा और रूपम मिश्रा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सहयोग रहा। आयोजकों ने क्षेत्र क सभी नागरिकों का अधिक संख्या में पहुँचने पर स्वागत किया। तीज महोत्सव की शोभा बढ़ाने और भारतीय लोक संस्कृति का उत्सव मनाने का आह्वान किया है। मंच का संचालन जितेन्द्र जीतू फुलेरा के द्वारा करा गया। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में।
2026-08-14
