Listen to this article

अग्रवाल सभा ईस्ट ऑफ कैलाश के तत्वाधान में हरियाली तीज महोत्सव एवं स्वतंत्रता सेनानी जेलयात्री श्री रामचंद्र मुसद्दी जी के संघर्ष पर आधारित,डॉ कमल मुसद्दी द्वारा रचित पुस्तक का विमोचन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सफल आयोजन आर्य ऑडिटोरियम में हुआ,महिलाओं ने आयोजित तीज सुंदरी,नृत्य इत्यादि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया,आय हुए कलाकारों ने अपने गायन से समारोह को संगीतमय कर दिया, इस समारोह में लगभग 1500 लोगों ने भाग लिया और ,देश की युवा पीढ़ी एवं समाज की देश भक्ति और संस्कृति से जोड़ा समाज के श्री गोपाल गोयल जी राष्ट्री महामंत्री अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन,श्री रामनिवास गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद,श्री विनोद बंसल राष्ट्रीय प्रवक्ता,विश्व हिंदू परिषद,श्रीमती रुचिका अग्रवाल राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा,श्री राजपाल सिंह निगम पार्षद,श्री नौरतन अग्रवाल,श्री नटवर,अग्रवाल, क्षेत्र के थानाध्यक्ष इत्यादि अनेक विभूतियां ने पधारकर समारोह को अलंकृत किया,सभा के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार मित्तल ने बताया गत 12वर्षों से सभा के माध्यम से समाज सेवा एवं समाज उत्थान के अनेक कार्य संस्था द्वारा किए जा रहे है l

इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री गोपाल गोयल जी ने सभा के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार मित्तल को प्रतीक चिन्ह भेंट किया और राष्ट्रीय सहायता फंड ,सम्मेलन अन्य समाज कल्याण योजनाओं से अवगत करायाh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *