नई दिल्ली, 6 सितंबर। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने सत्य निकेतन, आर.के. पुरम क्षेत्र में इमारत गिरने की दुखद घटना पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
हादसे वाली जगह पर श्री देवेंद्र यादव के साथ, श्री मनीष चतरथ विशेष आमंत्रित सदस्य CWC तथा श्री अनिल भारद्वाज महासचिव संगठन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी तत्काल पहुचे उनके साथ श्री शांति स्वरूप महासचिव, ब्लॉक अध्यक्ष श्री तरुण, श्री , श्री गजेंद्र सहरावत, श्री जसवंत राय , श्री नीम लीलाधर भट्ट श्री ईश्वर सिंह श्री मुकेश मेसी श्री मनोज जसी श्री प्रणय स्वरूप और NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ता मदद के लिए पहुचे ।
श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि राजधानी में लगातार हो रहे भवन हादसे और जर्जर इमारतों की स्थिति दिल्ली सरकार तथा संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। आखिर ऐसी इमारतों की समय रहते पहचान और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?
श्री देवेंद्र यादव ने हादसे वाली इमारत पर पहुँच कर सरकार से सवाल किया की जब यह बिल्डिंग नगर निगम द्वारा जर्जर घोषित कर दी गई थी तो किसकी मिलीभगत से यहाँ हॉस्टल चला कर छात्रों की जान जोखिम में डाल यहाँ रहने दिया गया । उन्होंने कहा कि इस जर्जर भवन में किसने बेसमेंट में काम करने की किसने इजाजत दी जो की इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है । उन्होंने कहा की इस तरह का पहला हादसा नहीं है और भाजपा सरकार आंख बंद करके बैठी हुई है ।
श्री देवेंद्र यादव ने निंदा करते हुए कहा की दिल्ली में सारे सरकार के इंजन भाजपा के है और लेकिन प्रशासन हादसे के एक घंटे तक मदद के लिए नहीं पहुचा । उन्होंने कहा कि जब किसी भी हादसे के वक्त तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाये जाने का नियम है तो उसको भी दो घंटे बाद बनाया गया जो की प्रशासनिक बहुत बड़ी विफलता है ।
श्री देवेंद्र यादव कहा कि स्थानीय लोगो के साथ NSUI व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने समय से पहुँच कर मदद करने का प्रयास किया जिस वजह से कुछ छात्रों को समय पर बाहर निकाला गया
श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली में छात्रों के लिए नए हॉस्टल देने में असफल है जिस वजह से मजबूरी में सस्ते निजी हॉस्टल में छात्र रहने को मजबूर होते है । उन्होंने कहा कि पूर्व में केवल कांग्रेस सरकार द्वारा निर्मित हॉस्टल ही है जो की मौजूदा छात्रों की संख्या के हिसाब से और नए बनने चाहिए थे ।
श्री देवेंद्र यादव ने मांग की है कि इस हादसे की नायायिक जाँच कराई जाए तथा दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जिससे देश का भविष्य हमारे छात्र सुरक्षित हो । उन्होंने सभी स्टूडेंट के सुरक्षित निकलने की ईश्वर से प्रार्थना की साथ ही प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने दिल्ली सरकार और संबंधित नगर निकायों से मांग की कि राजधानी में जर्जर और खतरनाक इमारतों का तत्काल सर्वे कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।





