Listen to this article

दिल्ली नगर निगम, जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटी डेंगू एवं एंटी मलेरिया माह के अंतर्गत मुकंद पुर वार्ड में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एंटी डेंगू एवं एंटी मलेरिया माह के अंतर्गत मुकुंदपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम शनिवार को सप्रेम वाटिका, गोपाल चौक, मुकुंदपुर पार्ट 2, में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल लाइंस जोन के चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर थे। उनके साथ जन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, मलेरिया विभाग की टीम और निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें।

इस दौरान सिविल लाइंस जोन के चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर द्वारा मच्छरों की रोकथाम, जलभराव न होने देने, कूलर, गमलों, टायरों और छतों पर पानी जमा न करने, नियमित सफाई और घरों में मच्छरदानी के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।
इस मौक़े पर नगर निगम ने सभी क्षेत्रवासियों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि इस अभियान को सफल बनाएं और अपने क्षेत्र को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने में सहभागिता करें। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस रिपोर्ट में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *