लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला कमेटी का भूमि पूजन समारोह भव्यता के साथ संपन्न

Listen to this article

दिल्ली। देश की प्रख्यात और ऐतिहासिक लव कुश रामलीला कमेटी का भूमि पूजन समारोह रविवार को लाल किला मैदान में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भव्य रामलीला का मंचन 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा और दशहरा पर्व 20 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल, सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी और कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार के साथ वृंदावन, मथुरा और दिल्ली से पधारे विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया।

इस अवसर पर सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज ने अपने संबोधन में कहा, “लव कुश रामलीला कमेटी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखे हुए है। यह न केवल प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन करती है, बल्कि अनेक सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी संलग्न रहती है।”

अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष कई विशेष आयोजन किए जाएंगे। ‘घर-घर राम, घर-घर तुलसी’ अभियान के तहत 5100 जेन-जी युवाओं को तुलसी के पौधे वितरित किए जाएंगे। दशहरा पर्व के अवसर पर एक लाख दीपों से प्रभु श्री राम का भव्य चित्र बनाया जाएगा। इस वर्ष की रामलीला हाईटेक डिजिटल तकनीक के साथ प्रस्तुत की जाएगी और लगभग 100 देशी-विदेशी टीवी चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस बार बॉलीवुड के लगभग 40 फिल्म कलाकार मंचन में भाग लेंगे।

कमेटी के महासचिव श्री सुभाष गोयल ने बताया कि इस अवसर पर सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज, सांसद श्री योगेंद्र चंदोलिया, सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल, सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक श्री अशोक गोयल देवरहा, विधायक श्री अनिल शर्मा, विधायक श्री विशेष रवि, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री रामनिवास गोयल, भाजपा दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा, ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष श्री एम.एस. बिट्टा, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग, उप महापौर सुश्री मोनिका पंत, स्टैंडिंग कमेटी अध्यक्ष सुश्री सत्या शर्मा, सिटी एसपी जोन अध्यक्ष श्रीमती उषा शर्मा, निगम पार्षद श्री सुमन गुप्ता, निगम पार्षद श्री विकास टांक, पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक श्री पहलाद सिंह साहनी, पूर्व महापौर श्री जय प्रकाश (जेपी), पूर्व निगम पार्षद श्री रघुवंश सिंगल, पूर्व निगम पार्षद श्री गुरचरण सिंह राजू सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों व अनेक गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में कमेटी के पदाधिकारी श्री सत्यभूषण जैन, श्री संदीप भूटानी, श्री अंकुर गोयल, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री गौरव सूरी, श्री लोकेश बंसल, श्री राजेश वर्मा, श्री अनिल गुप्ता, श्री अशोक कटारिया, श्री विशाल गुप्ता, श्री राजकुमार कश्यप, श्री संजय वर्मा, श्री मदन अग्रवाल, श्री प्रवीण सिंघल, श्री वीरू सिंधी, श्री अतुल गुप्ता, श्री मुकुल गुप्ता, श्री संजय जैन, श्री प्रशांत मलिक, श्री दीनानाथ सोनकर, श्री सुनील कुमार, श्री निशांत गुप्ता और श्री राजा पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *