राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के द्वारा दिल्ली प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर सिंह शर्मा ने कहा कि आजादी के 34 साल बाद जो स्वराज का सपना देखा गया था, उसे पूरा करने के लिए संविधान में 73वें संशोधन में गाँव की सरकार और 74वें संशोधन में शहर की सरकार को अपने निर्णय लेने का अधिकार दिया गया। शासन और प्रशासन में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का गठन हुआ है।
पार्टी ने वर्तमान और पूर्व सरकारों की नीतिगत खामियों और आम जनता की समस्याओं को ध्यान में रखकर आगामी चुनावों के लिए अपना भावी रणनीति प्रस्तुत किया। बताया जाता है कि
पार्टी के मुख्य मुद्दे आर्थिक और रोजगार, युवा बेरोजगारी, पेपर लीक, महंगाई, W P I और ईंधन/बिजली की कीमतों से आम आदमी के बजट पर असर तमाम बुनियादी सुविधाएं जैसी परीक्षाओं में धांधली रोकना, मुफ्त इलाज और सरकारी अस्पतालों में सुधार। अपराध मुक्त भारत – भ्रष्टाचार , स्थानीय प्रशासन में पारदर्शिता, IAS, IPS, जुडिशरी की जवाबदेही तय करना। संपत्ति घोषणा अनिवार्य करना और केवल प्रॉपर्टी टैक्स लागू करना। आइए देखते हैं राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के पद अधिकारियों ने मीडिया से बात कर हुए क्या कहा।





