ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (इंडिया) ने श्री धार्मिक लीला कमिटी के साथ मिलकर लाल किला मैदान स्थित माधवदास पार्क में ‘विश्व खाद्य दिवस 2026’ मनाया।
कार्यक्रम का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, खाद्य संरक्षा और सभी के लिए पौष्टिक भोजन की उपलब्धता के प्रति जागरूकता फैलाना था। 103 वर्षों से रामलीला आयोजित कर रही श्री धार्मिक लीला कमिटी ने इस वैश्विक संदेश को भारतीय सांस्कृतिक मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम में चाड के राजदूत, कोमोरोस के मानद महावाणिज्य दूत, चीन, ग्रीस, नाइजर और निकारागुआ के राजनयिक, यूनेस्को निदेशक डॉ. बेनो बोअर, इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक प्रो. के. जी. सुरेश सहित कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इथियोपिया, ईरान और जाम्बिया के प्रवासी समुदायों ने भी भाग लिया।
श्री धार्मिक लीला कमिटी के महासचिव श्री धीरज धर गुप्ता और GTTCI के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता ने अतिथियों का सम्मान किया। सचिव श्री प्रदीप शरण, बोर्ड सदस्य श्री कपिल खंडेलवाल और श्री सुमित वर्मा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी के लिए सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के साझा संकल्प के साथ हुआ।



