Listen to this article

45वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला जो 14 से 27 नवंबर तक चलेगा। मेला में ओडिशा पवेलियन का शनिवार को भारत मंडपम के हॉल 3 में उद्घाटन किया गया। पवेलियन का उद्घाटन ओडिशा की मुख्य सचिव श्रीमती अनु गर्ग ने किया।

इस वर्ष मेले की मुख्य थीम विकास और विरासत है। इसी के अनुरूप ओडिशा पवेलियन की थीम जहां विरासत प्रेरित करती है विकास को रखी गई है। इसका संदेश है कि ओडिशा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ही विकास की नींव बना रहा है।

पवेलियन में ओडिशा की प्रसिद्ध हथकरघा, हस्तशिल्प, GI टैग उत्पाद जनजातीय कला, कृषि उत्पाद, वन-आधारित उत्पाद, डेयरी उत्पाद, ग्रामीण उद्यम और पर्यटन की झलक देखने को मिल रही है।

आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षणों में गोंड और लांजिया सौरा समुदाय की पारंपरिक पेंटिंग, डोंगरिया कोंध शॉल कोरापुट कॉफी मिशन शक्ति की महिला उद्यमियों के उत्पाद और लाइव क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन शामिल हैं। साथ ही हैंडलूम के लिए ब्लॉकचेन आधारित ट्रायल और B 2 B व निर्यात के लिए विशेष मंच भी लगाया गया है।

उद्घाटन के अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि ओडिशा अपनी विरासत को संरक्षित करते हुए नवाचार और सतत विकास को अपना रहा है। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ सावंददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *