Listen to this article

दिल्ली पुलिस की नॉर्थर्न रेंज ने संगठित अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। रोहिणी और बाहरी उत्तरी जिले की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 8 पिस्टल, 28 जिंदा कारतूस और 11 लाख रुपये की नकदी बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त, नॉर्थर्न रेंज, विजय सिंह ने बताया कि रोहिणी जिले की टीम को 12 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि एक हथियार सप्लायर बेगमपुर में हथियार देने आने वाला है। सूचना पर जाल बिछाकर पुलिस ने SUV कार सवार *जोगिंदर उर्फ जॉक (40) को दबोचा। उसके पास से 2 अत्याधुनिक पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 14 कारतूस और 11 लाख रुपये बरामद हुए। उसकी महिंद्रा थार गाड़ी भी जब्त की गई।

पूछताछ में जोगिंदर ने हथियारों के स्रोत का नाम बताया, जिसके बाद किराड़ी में छापा मारकर जॉनी उर्फ अक्षय (25) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 3 पिस्टल और 10 कारतूस मिले।

इसी अभियान में रोहिणी में हिस्ट्रीशीटर अंकुर चौहान को 1 पिस्टल के साथ और बाहरी उत्तरी जिले में हिस्ट्रीशीटर रोहित उर्फ हड्डी को 1 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल व 3 कारतूस के साथ पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *