एम3एम फाउंडेशन ने 1500 से अधिक लोगों को गर्म कपड़े वितरित कर स्नेह एवं गर्मजोशी भरे सप्ताह की शुरुआत की

Listen to this article

मिलेनियम सिटी की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था एम3एम फाउंडेशन ने शुक्रवार को ‘शेयर फॉर केयर’ पहल के तहत 1500 से अधिक लोगों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन 113 कैपिटल एवं क्राउन में किया गया। इस अवसर पर एम3एम ग्रुप की ओर से अनिका बंसल, प्रेसिडेंट ऐश्वर्य महाजन, एशियन पैरा गेम्स के क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा के गोल्ड मेडलिस्ट प्रणव सूरमा, डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल लेकर आने वाली पूजा यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एम3एम ग्रुप की ओर से कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में मौजूद M3M समूह की अनिका बंसल ने कहा कि यदि हम किसी की मदद करने में सक्षम है तो हमें उसकी मदद जरुर करनी चाहिए। आज आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को गरम कपड़े वितरित किये गये हैं। सर्दी के मौसम में यह लोगों की बहुत मदद करेगा। एम3एम फाउंडेशन ने ‘शेयर फॉर केयर’ पहल के तहत अगले एक सप्ताह तक दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र के 20 जगहों पर 10,000 से अधिक लोगों को गर्म कपड़े वितरित करने का लक्ष्य रखा है। पहल प्रवासी आबादी और कठोर मौसम की स्थिति के दौरान लोगों को उनकी कठिनाइयों को कम करने के लिए सहायता करेगा।

एक प्रवासी मजदूर ने कहा कि मैं एम3एम फाउंडेशन का इस कठिन समय में हमारी सहायता करने के लिए धन्यवाद देता हूं। खासकर रात के समय महिलाओं और बच्चों के लिए यह बेहद मुश्किल हो जाता है। ये गर्म कपड़े हमारे बहुत काम आएंगे।

क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा के गोल्ड मेडलिस्ट प्रणव सूरमा ने कहा कि एम3एम फाउंडेशन की लक्ष्य स्कॉलरशिप खिलाडियों की हर संभव मदद करती है। मैं फाउंडेशन से मई 2023 से जुड़ा हुआ हूं। हाल ही में चीन में हुए पैरा एशिया गेम्स के लिए भी फाउंडेशन की मेरी मदद की। फाउंडेशन की यह पहल सरहानीय है।

डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल लेकर आने वाली पूजा यादव ने बताया कि एम3एम फाउंडेशन की लक्ष्य स्कॉलरशिप खिलाडियों की खेलों से संबंधित यंत्रों को खरीदने तथा न्यूट्रिशियन आदि में मदद करता है। फाउंडेशन का लक्ष्य स्कॉलरशिप प्रोग्राम सराहनीय काम कर रहा है। मैं एक साल से संस्था से जुड़ी हुई है। खेलों से संबंधित मेरे सभी खर्चों का वहन फाउंडेशन ही करता है।

इस अवसर पर डॉ पायल कनोडिया, ट्रस्टी, एम3एम फाउंडेशन ने कहा, “संकट के समय दूसरों की मदद करने से खुशी मिलती है। हजारों मोमबत्तियां सिर्फ एक मोमबत्ती से ही जलायी जा सकती हैं। हमारे कार्यक्रम कर्तव्य के तहत “शेयर फॉर केयर” पहल जरूरतमंद लोगों की मदद करके खुशियां फैलाने की दिशा में एक कदम है।“ उन्होने आगे कहा, “ हम लगातार कई वर्षों से इस पहल का सफल आयोजना करते आए है और हमे बेहद खुशी है की हम इस बार भी इसका आयोजन कर रहे है। एम3एम फाउंडेशन अपने ‘कर्तव्य’ कार्यक्रम के तहत लोगों की जरूरत के समय उनके साथ रहता है। “शेयर फॉर केयर” पहल इस कार्यक्रम का एक हिस्सा है। इस वर्ष 10 हजार कंबल वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

ज्ञात हो कि शेयर फॉर केयर पहल खुशी बांटने की दिशा में एक प्रयास है और पहल एम3एम फाउंडेशन के संस्थापक स्वर्गीय लाल चंद बंसल जी द्वारा शुरू की गई थी और कई वर्षों से जारी है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *