40 मोबाइल फोन और 01 एप्पल स्मार्ट-वाच बरामद
थाना गाजीपुर के चोरी के मामले को सुलझाया गया
परिचय:
दक्षिणी रेंज/अपराध शाखा टीम ने आरोपी प्रदीप सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी गांव नगला पेरमल, थाना कागरोल, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ़्तारी के साथ ई-प्राथमिकी संख्या 000610/2023, धारा 380/457 आईपीसी, थाना गाजीपुर, दिल्ली का पर्दाफाश किया गया व इसके कब्जे से 40 मोबाइल फोन और एक स्मार्ट-वाच बरामद की गई है।
जानकारी, टीम और संचालन:
दक्षिणी रेंज/अपराध शाखा टीम को थाना गाजीपुर, दिल्ली के चोरी मामले की जाँच करने का काम सौंपा गया, जिसमें 40 से ज्यादा मोबाइल फोन और घडी चोरी होने की वारदात को अंजाम दिया गया था | तकनीकी के साथ-साथ मैनुअल निगरानी के ज़रिये जानकारी एकत्र की गयी | जिससे यह पता चला कि एक कूरियर बॉय ने फर्ज़ी तरीकों से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है व उपर्युक्त मामले में चोरी हुए 01 मोबाइल फोन की लोकेशन आगरा, उत्तर प्रदेश में ट्रेस की गई।
तदानुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए उपायुक्त अंकित सिंह द्वारा सहायक आयुक्त नरेश सोलंकी की देखरेख में व निरीक्षक विजय पाल दहिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया | जिसमे सहायक उप-निरीक्षक विजू मोन, प्रधान सिपाही अरविंद, प्रधान सिपाही उमेश, प्रधान सिपाही सोनवीर, प्रधान सिपाही चरण सिंह और सिपाही विपिन शामिल थे |
मिली सूचना के अनुसार टीम आगरा, उत्तर प्रदेश पहुंची और कठिन प्रयासों के बाद आरोपी प्रदीप सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम नगला पेरमल, थाना कागरोल, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। निरंतर पूछताछ के दौरान, उसने ई-प्राथमिकी संख्या 000610/2023, धारा 380/457 आईपीसी, थाना गाजीपुर, दिल्ली में अपनी संलिप्तता स्वीकार की |
उसके कब्जे से 40 मोबाइल फोन और 01 एप्पल स्मार्ट-वाच बरामद की गयी है, जिनका उल्लेख प्राथमिकी में किया गया था।
अपराध करने का तरीका:
जांच के दौरान, यह पता चला है कि आरोपी प्रदीप सिंह कूरियर कंपनी में नौकरी पाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का उपयोग करता है। नौकरी मिल जाने के बाद वह नकली नाम और पते से इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का ऑर्डर दे कर स्वयं ही सामान की डिलीवरी प्राप्त करता था और सभी वस्तुओं को लेकर वहाँ से फरार हो जाता था| बाद में वह इन मोबाइल फोन को बाजार में बेच कर अच्छा मुनाफा कमाता था।
बरामदगी:
- 40 मोबाइल फोन
- 01 ऐप्पल वॉच
आरोपी का प्रोफाइल:
आरोपी प्रदीप सिंह, उम्र 23 साल, निवासी गांव नगला परमाल, थाना कागरोल, आगरा, उत्तर प्रदेश ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। पहले वह आगरा में एक कुरियर कंपनी में काम करता था। वह दिल्ली आया और उसने फर्जी आधार कार्ड के जरिये एक कुरियर कंपनी में नौकरी प्राप्त की | वह अपराध करने के बाद वापस आगरा चला गया |


