*यूपीए 2.0 के समय कांग्रेस सरकार के लगातार उजागर हुए घोटालों का जवाब तत्कालिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास नहीं था वह मीडिया से बचते थे, आज ठीक वही स्थिति अरविंद केजरीवाल की हो चुकी है – वीरेन्द्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल द्वारा डिजिटल प्रेसवार्ता करने पर कहा है कि जिस तरह के घोटाले अरविंद केजरीवाल के सामने आ रहे हैं वह अब मीडिया के सामने आने से भी बच रहे हैं। नवम्बर 2023 से अब तक केजरीवाल को ईडी द्वारा 3 बार समन भेजा जा चुका है लेकिन तीनों बार केजरीवाल नए बहाने बनानकर बचते रहे हैं और मीडिया उनसे सवाल ना करें इसलिए वह डिजिटल प्रेसवार्ता का सहारा लेकर मनगढ़त कहानियां कहने का प्रयास कर रहे हैं।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अरविंद केजरीवाल की सरकार का एक और स्वास्थ्य घोटाला सामने आ चुका है जिसका जवाब उनके पास नहीं है। इसलिए वह बचने का प्रयास कर रहे हैं।
यूपीए 2 के समय कांग्रेस सरकार के लगातार उजागर हुए घोटालों का जवाब तत्कालिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास नहीं था और वह मीडिया से बचते थे, आज ठीक वही स्थिति अरविंद केजरीवाल की हो चुकी है।
सचदेवा ने कहा कि आखिर अरविंद केजरीवाल इस जांच से कब तक बचेंगे उन्हें इस जांच के लिए ईडी के सामने आना ही पड़ेगा।
सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल ने 24 नवम्बर 2012 को ट्वीट करके कहा था कि एक देश भक्त भारतीय के रूप में, मेरा सिर शर्म से झुक जाता है जब हमारे भ्रष्ट नेता जांच एजेंसियों के कई समन के बाद भी ईडी और सीबीआई के सामने पेश नहीं होते हैं, जबकि आरोप लगते ही उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और उन्हें पेश होना चाहिए लेकिन आज जब वही स्थिति अपने ऊपर आई तो केजरीवाल बचने का हर हथकंडा अपना रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि क्या अब अरविंद केजरीवाल तय करेंगे कि जांच की क्या प्रक्रिया होनी चाहिए क्या वह तय करेंगे कि समन कैसा होना चाहिए। यह समन भाजपा से नहीं आया बल्कि केजरीवाल के कुकर्मों का नतीजा है जो उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजकर ही काम पूरा करेगा।


