Listen to this article

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित कायस्थ समाज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के आमंत्रक संजय सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कायस्थ समाज से श्री नितिन नवीन की नियुक्ति समाज के लिए गौरव का विषय है। इस निर्णय पर समाज ने प्रसन्नता जताते हुए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कायस्थ संगठनों के प्रतिनिधियों ने सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक उन्नति पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत करना समय की जरूरत है। शिक्षा और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देकर ही समाज आगे बढ़ सकता है।

संजय सिन्हा ने सभी प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा और संगठन को प्राथमिकता देनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *