Listen to this article

दिल्ली के जी.टी. करनाल रोड स्थित प्रसिद्ध पाम ग्रीन रिसॉर्ट में कला एंटरटेनमेंट एंड कास्टिंग की ओर से कला ग्लैम हंट 2026 ब्यूटी पैजेंट और अवार्ड शो का भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। ग्लैमर, प्रतिभा और उपलब्धियों को समर्पित इस आयोजन में बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता नील नितिन मुकेश विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की फाउंडर प्रिया कपूर और लव भट्ट ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें फैशन, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और मनोरंजन के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का बड़ा मंच प्रदान करना था। इसमें मिस्टर, मिस, किड्स के साथ डांस और सिंगिंग कैटेगरी भी शामिल की गई थी।

विजेताओं की पूरी लिस्ट:
मिस्टर कैटेगरी में चिराग ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, निशांत प्रथम रनर-अप और टीपू सुल्तान द्वितीय रनर-अप रहे। मिस कैटेगरी में रॉयलिका विजेता बनीं, सुहावनी शर्मा फर्स्ट रनर-अप और एलिना सेकेंड रनर-अप रहीं। किड्स कैटेगरी में सरवानी मिश्रा, दिशा और याशिका विजेता रहीं। डांस में सलोनी विजेता और अनाइशा प्रथम रनर-अप, सिंगिंग में रूपाली विजेता और ललित प्रथम रनर-अप रहे।

विशेष सम्मान के तहत रोहित को मिस्टर जयपुर और काव्या को किड्स स्टार ऑफ भरतपुर के खिताब से नवाजा गया। पूरा फिनाले प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों के उत्सव के रूप में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *