Listen to this article

वर्षों के इंतज़ार के बाद आखिरकार वह घड़ी आ ही गई, सोमवार को जब अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हुआ। पुरा देश राम मय हो गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पूजा पूरी विधि विधान के साथ की गई। राम नाम की गूंज साथ पूरा देश राममय हो गया। दिल्ली में भी राम भक्तो का जोश देखते ही बन रहा था । इसी कड़ी में बुराड़ी के कौशिक एनक्लेव में स्थित जय गौरव सोसाइटी में गौरी लक्ष्मी माता मंदिर में श्रीराम विजय महोत्सव पर अखंड पाठ का आयोजन किया गया । माता के भगत एवं मंदिर के चेयरमैन महेश ठेकेदार ने बताया कि वर्षों के इंतज़ार के बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर बना । ये बेहद ख़ुशी की बात है । अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की पूजा करी गई । उन्होंने कहा कि माता गौरी लक्ष्मी मंदिर में दो दिन का अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया । सोमवार को पूरी विधि विधान के साथ हवन और पूजा अर्चना करी गई । मंदिर में आरती के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया । पूजा अर्चना करने के बाद आरती के बाद प्रसाद का भोग भगवान लगाने के बाद यहाँ आये भक्तजनों को वितरण किया गया है । आपको बता दें कि गौरी लक्ष्मी माता मंदिर बने क़रीब दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं । मंदिर की मान्यता को देखते हुए यहाँ भक्तजनों की संख्या काफ़ी बढ़ी है । टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब गौरी लक्ष्मी माता मंदिर के चेयरमैन महेश ठेकेदार और गुरु जी से बात की तो उन्होंने क्या कहा

आपको बता दें कि माता के भगत महेश ठेकेदार द्वारा गौरी लक्ष्मी माता मंदिर का निर्माण क़रीब दो वर्ष पहले करवाया था । यहाँ कई धार्मिक समारोह में होते रहते हैं । अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर विशेष श्रीराम विजय महोत्सव का आयोजन कर अखंड रामायण पाठ करवाया टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट ।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *