भारत वर्ष के इतिहास में पहली बार दिल्ली पुलिस का महिला दस्ता गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो रहा है

Listen to this article

निरीक्षक बिशन ठाकुर के प्रशिक्षण में, 2019 व 2021 की महिला सिपाही अत्याधिक उत्साह व जोश के साथ गणतंत्र दिवस परेड की तैयार में जी-जान से लगी हुई है | महिला परेड दस्ते की कमांडर 2019 बैच की AGMUT कैडर की महिला आईपीएस अधिकारी श्वेता सुगाथन, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तरी ज़िला है दिल्ली पुलिस के इतिहास में श्वेता सुगाथन दिल्ली पुलिस की मात्र दूसरी महिला अधिकारी है जिन्हे दिल्ली पुलिस के दस्ते का गणतंत्र दिवस में नेत्रत्व करने का अवसर मिला है | घना कोहरा, कपकापंती ठंड और बर्फ सी ठंडी हवाएं भी दिल्ली पुलिस के इस महिला दस्ते का जोश कम नहीं कर पा रही है | दिल्ली पुलिस की महिला दस्ते की पूरी कोशिश है कि वह गणतंत्र दिवस की परेड में प्रथम आ कर इतिहास रचे | निरीक्षक बिशन दास ठाकुर के लिए भी बड़े गर्व की बात होगी | जो पिछले 36 वर्षों से दिल्ली पुलिस की परेड प्रशिक्षण की कमान संभाले हुए है इस वर्ष यह उनके द्वारा प्रशिक्षित अंतिम परेड दस्ता होगा
क्योंकि वह इस वर्ष दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त हो जाएंगे I

साथ ही इसी वर्ष दिल्ली पुलिस का नव निर्मित महिला पाइप बैंड और ब्रास बैंड भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो रहा है जिसका नेत्रत्व सिपाही रुयांगुनुओ केनेसे कर रही है जो भारत वर्ष के उत्तर पूर्वी क्षेत्र की रहने वाली है |

माननीय आयुक्त पुलिस श्री संजय अरोड़ा व विशेष आयुक्त पुलिस श्री रॉबिन हिबू सशस्त्र पुलिस बल की निगरानी में दिल्ली पुलिस का महिला दस्ता व दिल्ली पुलिस महिला बैंड का दस्ता जी जान से गणतंत्र दिवस की तैयारी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *