दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने संत श्री गाडगे महाराज की जन्म जयंति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया

Listen to this article

*राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य जयंती समारोह में सम्मिलित हुऐ

दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आज प्रदेश कार्यलय में संत गाडगे महाराज जी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सहित अन्य लोगों ने गाडगे बाबा को याद कर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसुचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने की।

इस मौके पर धोबी व रजक समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा ने सम्मानित किया।

वी. सतीश ने कहा कि जिस प्रकार संत श्री गाडगे जी स्वच्छता को महत्व देते थे उसी प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी लाल किले की प्राचीर से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की और देश में स्वच्छता को लेकर लोगो की सोच को बदला।

उन्होंने कहा कि भूखे को अन्न , प्यासे को पानी देना संत श्री गाडगे जी के विचार थे और उसी विचार को आगे बढ़ाते हुए मोदी सरकार ने भी देश में 80 करोड़ लोगो को राशन और 15 करोड़ लोगो को स्वच्छ जल नलों द्वारा देने का काम कर रही है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि संत श्री गाडगे जी सिर्फ महाराष्ट्र के दलितों के ही संत नहीं थे बल्कि वे सम्पूर्ण भारत के सर्व समाज के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनका जीवन हमें जन सेवा के भाव का महत्व समझाता है क्योंकि उन्होने स्वयं वृक्ष के नीचे अपना जीवन बिता कर समाज के उपेक्षित वर्गों के लिए महाराष्ट्र के कोने कोने में धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय और छात्रवास बनवाने का काम किया।

सचदेवा ने कहा कि उस वक्त समाज की बढ़ती कुरीतियों के विरूद्ध संत श्री गाडगे जी ने हमेशा लोगों को जागरुक करने का काम किया। अंधविश्वास, बाह्य आडंबर, रुढ़ियों और समाजिक कुरीतियों का उन्होंने घोर विरोध किया। छुआ छूत और किसानों के शोषण के भी वह विरोधी थे। इसलिए उनका पूरा जीवन ही एक सीखने की संस्था है।

इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने संत श्री गाडगे महाराज जी के विचारों को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी उन्हीं के विचारों को पूर्ण करने वाले जननायक है। देश में स्वच्छता से लेकर भूखे को अन्न, प्यासे को पानी, निर्वस्त्र को वस्त्र और बेघर को घर देने का कार्य को महत्वता देना ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ध्येय है और यही विचार संत श्री गाडगे महाराज भी रखते थे।

मोहन लाल गिहारा ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा भविष्य में अनुसूचित जाति के सभी महापुरुषों की जयंती पूरी दिल्ली में बड़े धूम-धाम से मनाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारी सहित जिलों के अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी और धोबी समाज के कई समाजसेवियों कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *