Listen to this article

राजधानी दिल्ली में एक तरफ़ सरकार जहाँ दिल्लीवासियों को मुफ़्त बिजली देने का प्रचार प्रसार करने में कोई कमी नहीं छोड़ती है। वहीं दूसरी तरफ़ दिल्ली के कुछ इलाक़े ऐसे भी हैं। यहाँ लंबे समय से बिजली मीटर के कनैक्शन नहीं मिलने से लोग मुफ़्त बिजली का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जी हाँ आप ये सुनकर ज़रूर हैरान हो रहे होंगे। अगर लोगों को बिजली मीटर के कनैक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को मुफ़्त बिजली कैसे उपलब्ध होगी। दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसी कॉलोनियां है। यहाँ लंबे समय से लोगों को बिजली मीटर के कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। ये बात हम नहीं बल्कि बुराड़ी क्षेत्र से भाजपा के नेता और दिल्ली नगर निगम के एल्डरमैन संजय त्यागी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुराड़ी में कई हज़ार लोगों के बिजली मीटर नहीं लग पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली कनैक्शन नहीं मिलने से ऐसे में दिल्ली सरकार का लोगों को मुफ़्त बिजली देने का जो वादा है। यह झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने दिल्ली सरकार और बुराड़ी क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आख़िर बुरारी के लोगों को बिजली मीटर के नए कनैक्शन न मिलने के पीछे दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब भाजपा नेता संजय त्यागी से पूछा कि आख़िर बिजली मीटर कनेक्शन न लगने के पीछे क्या कारण है सुनिए उन्होंने पत्रकार वार्ता में क्या कहा।

आपको बता दें कि दिल्ली में एक तरफ़ उप राज्यपाल का कई विभागों पर आदेश चलता है तो दूसरी तरफ़ आम आदमी पार्टी की सरकार है। दोनों के बीच में अक्सर कई बार कई मुद्दों पर टकराव भी देखने को मिलता है। लेकिन बुराड़ी में बिजली मीटर के कनेक्शन लोगों को ना मिला के पीछे असली कारण क्या है। ये कह पाना मुश्किल है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *