लोक सभा चुनावों के मद्देनज़र राजनैतिक पार्टियों की गतिविधियां तेज होनी शुरू हो गई है। पहले फ़ेज़ का चुनाव 19 अप्रैल को होना है। आपकी अपनी पार्टी पीपल्स भी एक्शन मोड़ में आ गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने रविवार को पहले युवाओं के साथ बैठक करी। युवाओं को आप पीपल्स पार्टी की विचारधारा के बारे में अवगत कराया। युवाओं को आप पीपल्स के साथ जुड़ने का आग्रह किया। चुनाव के इस मौसम में नेताओं का दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इसी कड़ी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता सुशील चौधरी ने NCP को छोड़ आपकी अपनी पार्टी पीपल्स में शामिल हो गए। आप पीपल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवीर चौहान ने सुशील चौधरी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की पर्ची काटकर और प्रदेश अध्यक्ष परमवीर चौहान ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष रामबीर चौहान ने सुशील चौधरी को पार्टी का दिल्ली प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया और उत्तरी पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से श्री चौधरी को आप पीपल्स पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। फ़िलहाल उत्तरी पूर्वी दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी मनोज तिवारी मैदान में हैं और आपकी अपनी पार्टी पीपल्स ने सुशील चौधरी को मनोज तिवारी के सामने चुनावी मैदान में उतारा है। पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से एन्न के गुप्ता को प्रभारी नियुक्त किया। आइए देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता की यह रिपोर्ट
आपको बता दें कि सुशील चौधरी तेज़तर्रार नेता माने जाते हैं। उत्तरी पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में कई विधानसभा में उनका अच्छा ख़ासा प्रभाव रखते है। ज़मीन से जुड़े हुए नेता माने जाते हैं। सुशील चौधरी मनोज तिवारी को ज़बरदस्त टक्कर दे सकते हैं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट ।


