दिल्ली में छठे फ़ेस में होने वाली सात लोकसभा सीटों के चुनाव को लेकर भाजपा ने सातों प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। सभी भाजपा उम्मीदवार चुनावी मैदान में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में चाँदनी चौक संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क कर अपने लिए समर्थन जुटाने में जुटे हुए हैं। लोगों से अपने लिए वोट माँग रहे हैं। अपने चुनावी प्रचार को धार देते हुए। रविवार को दिल्ली के गुज़रा वाला टाउन में भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विनोद तावड़े ने श्री खंडेलवाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौक़े पर दिल्ली प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा के इलावा लोक सभा प्रभारी , सह प्रभारी , जिला अध्यक्ष समेत तमाम भाजपा के नेता मौजूद थे। मंच पर संबोधित करते हुए। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने प्रवीण खंडेलवाल की तारीफ़ करते हुए कुछ अनुभव साँझा किए सुनिए उन्होंने क्या कहा।
टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब चाँदनी चौक संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल से चुनाव कार्यालय उद्घाटन के मौक़े पर बात करी सुनिए उन्होंने क्या कहा।
आपको बता दें कि दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच इंडिया गठबंधन के बैनर तले चुनाव साथ लड़ने का दोनों पार्टियों ने निर्णय किया और चाँदनी चौक की सीट कांग्रेस के लिए समझौता हुआ है। लेकिन अभी तक कांग्रेस ने अपने दिल्ली में उम्मीदवारों ऐलान नहीं किया है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।



