राजधानी दिल्ली के सभी मंदिरों में मंगलवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सभी भक्तजनों ने हनुमान जयंती पर मंदिर में जाकर माथा टेका और श्री हनुमान के दर्शन किये। भक्तजनों ने सच्चे मन से श्री हनुमान को याद किया और आशीर्वाद लिया । इसके साथ भक्तजन में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर ख़ासा उत्साह देखते ही बन रहा था । भक्तजन दिल्ली के मंदिरों में जाकर लाइनों में लगकर श्री हनुमान के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया । कई जगहों पर सुंदरकांड के पाठ का भी आयोजन किया गया । कई जगहों पर हनुमान जयंती पर प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसी कड़ी में दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक श्री हनुमान मंदिर जो की दिल्ली विश्वविद्यालय के बोंटा पार्क में स्थित हैं। सुबह से ही भक्तजन जहाँ श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर माथा टेकने पहुँचे और आशीर्वाद लिया। हर वर्ष के तरह इस वर्ष 127वाँ श्री हनुमान जन्मोत्सव पर दिल्ली विश्वविद्यालय के बोंटा पार्क में स्थित श्री माधव आश्रम में हनुमान मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। इसके बाद सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जाता है। सुंदर कांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण और विशेष भंडारे का आयोजन किया जाता है। दिल्ली विश्वविद्यालय के बोंटा पार्क के श्री हनुमान मंदिर की मुख्य संचालिका गौरी शर्मा ने बताया कि यह मंदिर सवा सौ साल से भी अधिक प्राचीन मंदिर है। दिल्ली के प्राचीन मंदिरों में से एक यह मंदिर है। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान जयंती के अवसर पर पहले मंदिर में सुबह पूजा करी जाती है। तस्वीरों में आप देख सकती है कि मंदिर की मुख्य संचालिका गौरी शर्मा भगवान श्रीराम , माता सीता , लक्ष्मण और श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना पूरी विधि विधान के साथ क़री जा रही है। इसके बाद मंदिर में सुंदर कांड का पाठ किया जाता है। श्री हनुमान को पूरी तरह से सजाया जाता है और फिर प्रसाद का भोग लगाया जाता है। बताया जाता है कि ये मंदिर प्राचीन मंदिरों में से एक ये मंदिर है। यहाँ पर हर आने जाने वाले भक्तजनों की मनोकामनाएं पूरी होती है। इसके बाद यहाँ पर भक्तजन आते रहते हैं। हर वर्ष हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदर कांड का पाठ यहाँ पूरी विधि विधान के साथ किया जाता है । बोंटा पार्क के श्री हनुमान मंदिर की मुख्य संचालिका गौरी शर्मा से जब टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने इस मंदिर के बारे में जानने का प्रयास किया कि आख़िर वर्षों पुराने इस मंदिर की क्या विशेषताएँ हैं। किस तरह से यहाँ पर प्रसाद का भोग और वितरण किया जाता है। पूजा अर्चना की जाती है । इस पर मुख्य संचालिका गौरी शर्मा ने क्या कहा देखिए हमारे संवाददाता की इस विशेष रिपोर्ट में।
आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के बोंटा पार्क में स्थित श्री हनुमान मंदिर में इस बार 127वां श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। टोटल ख़बर दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।


