काम किया है, काम करेंगे तर्ज पर 5 साल डा0 उदित राज बनाम 5 साल हंसराज हंस के मुददे पर उत्तर पश्चिम दिल्ली का चुनाव लड़ेंगे – डा0 उदित राज

Listen to this article

*इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही हम गरीब, मजदूर, वंचित, पिछड़ो, निम्न व मध्यम वर्ग के लिए कांग्रेस गारंटियों को सबसे पहले लागू करेंगे- अनिल भारद्वाज

इडिया गठबंधन के उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार डा0 उदित राज ने काम किया है काम करेंगे के उदेश्य से 5 साल डा0 उदित राज बनाम 5 साल हंसराज हंस के मुददे पर होगा उत्तर पश्चिम दिल्ली का चुनाव लड़ने का ऐलान आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में किया।

संवाददाता सम्मेलन में डा0 उदित राज, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, रोहिणी जिला कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन श्री सुखबीर शर्मा, निलोठी से अनूप शौकीन मौजूद थे।

डा0 उदित राज ने कहा कि मैंने 2014-19 तक उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद के रुप में सेवा करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए बहुत सी योजनाएं भी मंजूर कराकर शुरु कराई थी। पिछले 5 वर्षों में भाजपा सांसद ने इन योजनाओं पर कभी काम नही किया और अब यहां भाजपा एक बार फिर अपना उम्मीदवार बदलकर बिना कोई विकास का काम किए मोदी के नाम पर वोट मांग रही है। अगर एक बार फिर भाजपा उम्मीदवार जीता तो फिर से गलती दोहराई जाऐगी। मैं इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस का उम्मीदवार हू जो अपने काम के आधार पर वोट मांग रहा हूॅ।

डा0 उदित राज ने कहा कि इंडिया गठबंधन की केन्द्र में सरकार बनने पर कांग्रेस के न्याय संकल्प में दी गई गारंटियों को प्राथमिकता के तौर पर पूरी करेंगे और देश की तरह उत्तर पश्चिम दिल्ली में भी शिक्षित बेरोजगार युवाओं, महिलाओं को एक-एक लाख रुपये दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी जी की लड़ाई के साथ हम एकजुट खड़े है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन दिल्ली की सातों सीटों पर विजय हासिल करके भाजपा उम्मीदवारों को शिकस्त देंगे।

डा0 उदित राज ने उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट के लिए घोषणा पत्र के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते बताया किया। उन्होंने बताया कि 3 रेलवे ओवर ब्रिज – घेवरा, किराड़ी और नरेला में 2018 में मंजूर कराया था, लेकिन काम शुरु नही हो पाया, उसको कराऐंगे। नांगलोई को जोड़ने वाले अंडरब्रिज को पूरा कराऐंगे, पीरागढ़ी चौक पर अंडर पास को मंजूर कराऐंगे। जो मेट्रो प्रोजेक्ट नरेला तक मंजूर कराया था प्रगति अभी तक नहीं हो पायी, पूरा कराया जायेगा। मेट्रो रेल परियोजना को रिठाला लाईन को नरेला से जोड़ा जाऐगा और मुंडका से बवाना तक जोड़ा जाएग, हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों को आउटर रिंग रोड से कनेक्ट कराया जायेगा। जहां झुग्गी वहीं मकान , डीडीए की योजना के तहत गरीब एवं स्लम में बसे लोगों को किफायती दर पर फलैट बनाकर देना था, जो असफल हुई, यह कार्य वरीयता से किया जाएगा। भलस्वा झील पर सौंदर्यकरण और पर्यटन के लिए तैयार किया जाऐगा, भलस्वा लैंडफिल को पूरी तरह खत्म कराऐंगे।

डा0 उदित राज ने बताया कि उत्तर पश्चिमी संसदीय क्षेत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय के वेस्ट कैंपस नरेला और बवाना में सिर्फ कॉलेज है, यहां और कालेज बनाऐ जाऐंगे। अदिति कॉलेज की नई बिल्डिंग बनवाएंगे। मुण्डका- घेवरा मोड़ पर डिग्री कॉलेज का निर्माण कराऐंगे, बवाना में महिला डिग्री कॉलेज की बिल्डिंग का पुनर्निर्माण कराऐंगे। 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत जो प्लाट गरीबों दलितों को आवंटित किए गए थे उनका भूमिधारी अधिकार दिलाया जाऐगा। जौंती गांव में इंडोर स्टेडियम बनवाऐंगे। बवाना विधानसभा के औचंदी बॉर्डर पर पॉवर ग्रिड कारपोरेशन द्वारा ग्रीन बेल्ट में कमर्शियल प्रोजेक्ट को मंजूरी कैसे मिली। कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनने पर इसकी न्यायिक जाँच करायी जायेगी और किसानों को हाई टेंशन लाइन के कॉरिडोर व आरओडब्ल्यू (राइट ऑफ वे) व खंभों के बीच के एरिया का मुआवजा कर्नाटक सरकार की तर्ज पर मार्केट रेट पर मिलेगा। उन्होंने बताया कि टीकरी खामपुर मंडी – टीकरी खमपुर गाँव में 71 एकड़ जमीन पर मंडी बनने के योजना 1998 में बनायी गई थी लेकिन आज तक इसका कार्य नहीं शुरू हो पाया। किराड़ी में जल भराव की समस्या खत्म कराऐंगे। इनके अलावा क्षेत्र की मांग व अन्य जरुरी कार्य भी पूरे किए जाऐंगे।

अनिल भारद्वाज ने कहा कि डा0 उदित राज द्वारा रखा गया विजन डाक्यूमेंट उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र के सभी कार्यों को कार्यान्वित किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों का दिल्ली में विकास को कोई रिपोर्ट कार्ड नही है, शायद यही कारण था कि भाजपा ने 7 में से 6 उम्मीदवार नए बदल दिए है। भाजपा की नाकामी और असफलताओं के चलते दिल्ली की जनता परिवर्तन चाहती है, क्योंकि भाजपा सांसदों ने अपने कार्यकाल में कोई काम नही किया है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही हम गरीब, मजदूर, वंचित, पिछड़ो, निम्न व मध्यम वर्ग के लिए कांग्रेस गारंटियों को सबसे पहले लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली का जागरुक मतदाता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को पहचान चुका है, आने वाले समय में दिल्ली वाले सातों सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देकर विजयी बनाऐंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *