दिल्ली के ओल्ड राजेन्द्र नगर में शनिवार शाम को एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में अचानक पानी भर जाने से हड़कंप मच गया पानी का बहाव इतना ज़बरदस्त था देखते ही देखते बेसमेंट में पानी भर गया। यहाँ मौजूद विद्यार्थी में अचानक हड़कंप मच गया। विद्यार्थी अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। सूचना पाकर मौक़े पर पहुँची पुलिस, दिल्ली फ़ायर सर्विस और एन डी आर F की टीम द्वारा बचाव कार्य शुरू कर दिया। विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकालने और बेसमेंट में भरे पानी को भी बाहर निकालने ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन दुर्भाग्य से तीन विद्यार्थी इस पानी की चपेट में आ गए। और तीन छात्र इस पानी में डूब गए इन तीन छात्रों के शव को दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। तीन छात्रों की पहचान उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर निवासी श्रेया यादव, दूसरी छात्रा तानिया सोनी तेलंगाना की रहने वाली है और तीसरा छात्र केरल निवासी नविन डालविन बताया गया है। पुलिस के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। मृतक के परिवार जनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट।
2024-07-28


