अखिल भारतीय अग्रहरि वैश्य समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को दिल्ली के कराला में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अग्रहरि वैश्य समाज दिल्ली द्वारा करी गई। कार्यकारिणी की बैठक दीप प्रज्वलित के साथ शुरू हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विधुप अग्रहरि के नाम की प्रस्तावना रखी गई थी। विधुप अग्रहरि ध्वनिमत से स्वीकार करते हुए सभी ने सहमति जताई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विधुप अग्रहरि ने अपने संबोधन के दौरान कार्यकारिणी की बैठक का अजेंडे के बारे में जानकारी दी गई। बताया जाता है कि बैठक का मुख्य उद्देश्य एक तो पिछली बैठक की कार्यकारिणी की पुष्टि करना और दूसरा दिल्ली प्रदेश की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण और तीसरा आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर चुनाव और पद्धति पर चर्चा चौथा क्रियाशील सदस्य बनाने की प्रक्रिया पर चर्चा पाँचवा अग्रहरि समाज की मासिक पर पत्रिका पर चर्चा और अग्रहरी समाज से संबंधित कई अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही बैठक में नए सदस्य बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। समारोह में नन्हें मुन्ने बच्चों ने गणेश वंदना गाकर यहाँ आए लोगों का मन मोह लिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भारत के कई राज्यों और शहरों से आए अग्रहरी समाज के पदाधिकारी ने कार्यकारिणी की बैठक में अपने विचार रखे और सुझाव भी दिये। बैठक में अग्रहरी समाज के लोगों के लिए कई चर्चाएँ हुई और सदस्य बढ़ाने की भी चर्चा होगी और इसके साथ है समाज की भलाई के लिए भी समाज की लोगों से बढ़ चढ़कर आगे होने का आग्रह किया गया। बैठक में वैसे तो कई विशेष विषय थे। परंतु इसमें मुख्य विषय नव निर्वाचित कार्यकारणी का स्वागत था। इसके साथ ही अग्रहरि समाज के नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपनी टीम के साथ यहाँ पर पहुँचे थे। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में अग्रहरी समाज ने कार्यकारिणी की बैठक में किन विषयों पर चर्चा हुई और क्या निर्णय लिए गए अपनी माँगे रखी समाज की माँगे हैं। देखिए हमारे संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।
आपको बता दें कि वह अग्रहरी समाज दिल्ली में नवनिर्माण भवन का लोकार्पण भी किया गया और साथ ही दिल्ली में स्थित अग्रहरि समाज के भवन को राष्ट्रीय कार्यालय घोषित संबंधित भी चर्चा हुई और रविवार को अग्रहरि समाज का परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह का भी आयोजित किया जाना है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।


