दिल्ली के द्वारका में स्थित होटल रैडिसन ब्लू में मिश्वा एंटरटेनमेंट द्वारा ‘नेशनल आइकन ऑफ़ द ईयर अवार्ड 2025’ का आयोजन किया गया। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने भाग लिया लिया। मिश्वा एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित ‘नेशनल आइकन ऑफ़ द ईयर अवार्ड जहाँ लगभग 90 श्रेणियों में क़रीब 75 असाधारण प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया, यह सम्मान समारोह न केवल कला और संस्कृति बल्कि समाज सेवा, कॉर्पोरेट जगत, विज्ञान और पत्रकारिता के नायकों को एक मंच पर लाया गया। इस शानदार समारोह की शोभा बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि अभिनेता निर्माता अरबाज़ खान ने विजेताओं को नेशनल आइकन ऑफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया। नेशनल आइकन ऑफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित होने वालों में एस्ट्रो हेमंत लाल किताब वाले, फार्मसी प्रसिद्ध डॉक्टर बसंत गोयल बाल मुकुंद कानकासट प्राइवेट लिमिटेड से राजीव कनोडिया , इमीग्रेशन एडवाइज़र मुस्कान, बिज़नेस कंसल्टेंट नजमा, पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित मीडिया हाउस टोटल ख़बरें के वरिष्ठ पत्रकार राजेश खन्ना को भारतीय पत्रकारिता में उनके 2 दशकों से ज़्यादा शानदार और बेबाक योगदान के लिए ‘नेशनल आइकन ऑफ़ द ईयर’ के सम्मान से नवाजा गया। इस मौक़े पर मुख्य अतिथि अभिनेता निर्माता अरबाज़ खान ने अपने संबोधन में उन्होंने इन ‘राष्ट्र निर्माताओं’ की सराहना की। इस अवसर पर, मिश्वा एंटरटेनमेंट की सीईओ शाहिया मिश्रा ने इस पहल पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य ऐसे नायकों की कहानियों को सामने लाना है जो देश की प्रगति के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। पुरस्कार ग्रहण करते हुए, मुख्य अतिथि अरबाज़ खान ने मीडिया से कहा, “यह सम्मान समारोह भारत की विविधता और प्रतिभा का प्रमाण है, मैं सभी विजेताओं को बधाई देता हूँ और उन्हें देखकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।” वहीं, शाहिया मिश्रा ने कहा, “हर विजेता की कहानी प्रेरणा है, और हम आगे भी देश के कोने कोने से ऐसी प्रतिभाओं को पहचान दिलाते रहेंगे।” अपनी कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित हुए पत्रकार राजेश खन्ना ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा, “यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि निष्पक्ष और साहसी पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले हर पत्रकार का है। मेरा काम जारी रहेगा,” जबकि अन्य विजेताओं ने भी इस मंच को अपने सपनों और संघर्षों को पहचानने के लिए मिश्वा एंटरटेनमेंट का आभार व्यक्त किया, इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उसे पहचान दिलाने के लिए ऐसे मंच आवश्यकता हैं। इस मंच का नाम मिश्वा एंटरटेनमेंट है । मिश्वा एंटरटेनमेंट की सीईओ शाहिया मिश्रा और मुख्यातिथि अरबाज़ ख़ान से हमारे संवाददाता ने बात करी इस पर उन्होंने क्या कहा आइए देखते हैं इस विशेष रिपोर्ट में।
मिश्वा एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित ‘नेशनल आइकन ऑफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित होने वालों में काफ़ी ख़ुशी थी। अवार्ड से सम्मानित होने वाले अतिथियों से हमारे संवाददाता ने बात करी। इस पर उन्होंने क्या कहा देखिए टोटल ख़बरें है कि यह एक्सक्लूसिव बातचीत
आपको बता दें कि मिश्वा एंटरटेनमेंट द्वारा इस बार यह 10वाँ अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया है। इस बार सेवा और व्यापार में उत्कृष्ट प्रदान करने वालों के साथ कई श्रेणियों में क़रीब 75 लोगों को अवार्ड से सम्मानित किया गया। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।


