I A S और I P S बनने का सपना देखने वाले गरीब लोग और वंचित वर्ग के लिए महँगी पढ़ाई और शिक्षा पर होने वाले मोटे ख़र्च की चिंता को लेकर कहीं न कहीं ऐसे लोग अपना सपना पूरा नहीं कर पाते हैं। परंतु अब चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। ग़रीब और होनहार युवाओं के लिए IAS और IPS बनने के लिए किसी भी तरह की पढ़ाई पर होने वाले ख़र्च को लेकर चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि आपका U P S C की पढ़ाई पर होने वाले ख़र्च का बीड़ा अब आर्य समाज संस्थान उठाएगा। जी हाँ आपने सही सुनो आर्यसमाज संस्थान के अंतर्गत आर्य प्रतिभा विकास संस्थान छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत आर्य समाज हरिनगर परिसर में एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के मार्गदर्शक एवं यूपीएससी अभ्यर्थी एक साथ जुड़े। वर्तमान बैच में 44 विद्यार्थी हैं, जो वंचित समुदायों तथा मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, असम, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा जम्मू-कश्मीर जैसे विभिन्न राज्यों के दूरस्थ क्षेत्रों से आए हैं। यह सभी विद्यार्थी इस प्रेरणादायक पहल का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य राष्ट्र के भावी प्रशासनिक अधिकारियों को तैयार करना है।
ये विद्यार्थी हरिनगर, पंजाबी बाग और पश्चिम विहार स्थित चार छात्रावासों में रहते हैं, जहाँ उन्हें आवास, भोजन, मार्गदर्शन और कोचिंग निःशुल्क प्रदान की जाती है। जानकारी के अनुसार यह आर्य प्रतिभा पहल की सबसे बड़ी विशेषता है, जो प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी आर्थिक स्थिति से परे समान अवसर उपलब्ध कराती है। बताया जाता है कि संवाद सत्र के दौरान दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारी राजीव तलवार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि भारत की सबसे कठिन परीक्षा की तैयारी के लिए आत्मअनुशासन और निरंतरता कितनी आवश्यक है। इसके लिए एक सेशन का आयोजन किया गया
इस सेशन में बताया गया है कि प्रतिदिन किया से फिर बात करनी है किस तरह से पढ़ाई के लिए तैयारी करनी है और समस्या आने पर कैसे उसे सुलझाना है और फ़ाइनल और जॉब इंटरव्यू पे जाना हो तो वह टेस्ट पास करना है इन सब को लेकर युवाओं को संबोधित किया गया
बताया जाता है कि वर्ष 2025 में इस पहल का विस्तार राज्यपाल असम प्रतिभा प्रोत्साहन योजना (गप्पी) के माध्यम से भी किया गया, जिसके अंतर्गत असम राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आए 10 मेधावी छात्रों को 2026 की सिविल सेवा परीक्षा हेतु निःशुल्क गहन प्रशिक्षण नई दिल्ली में प्रदान किया जा रहा है।
आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारी राजीव तलवार और यहाँ के कुछ विद्यार्थियों के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत यह रिपोर्ट।
2026-02-03


