Listen to this article

भारत के 5500 साल पुराने पारंपरिक खेल को आधुनिक स्वरूप देने वाली मटकी फोड़ लीग (MPL) सीजन-2 का भव्य आगाज हो गया है। इसको लेकर NSCI क्लब, मथुरा रोड, नई दिल्ली में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें MPL का आधिकारिक एंथम सॉन्ग ‘गोविंदा आला रे…’ और आधिकारिक मैस्कॉट ‘मटकू’ लॉन्च किया गया।

प्रेस वार्ता में MPL के फाउंडर श्री जय भगवान गोयल ने बताया कि MPL सीजन-2 का आयोजन 3 और 4 सितंबर 2026 को यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल विहार, दिल्ली में होगा। इसके मुकाबलों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स, वेव्स OTT और प्रसार भारती स्पोर्ट्स के यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि “गोविंदा आला रे” भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और हमारी सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है। इस बार 26 गोविंदा टीमों, जिसमें लड़के और लड़कियों की टीमें शामिल हैं, के बीच साहस, संतुलन और टीमवर्क का रोमांचक मुकाबला होगा।

एंथम सॉन्ग को बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक रोमी ने अपनी आवाज दी है। वहीं को-फाउंडर मनदीप गोयल ने बताया कि मैस्कॉट ‘मटकू’ दिल्ली की सड़कों पर जाकर लोगों को इस आयोजन से जोड़ेगा।

IPL की तर्ज पर MPL की टीमें बेची जाएंगी। सिग्नेचर ग्लोबल, PC ज्वैलर्स, ट्राईडेंट टेकलैब सहित कई बड़े ब्रांड स्पॉन्सर के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *